बिना डाय सफेद बाल हो सकते हैं काले, बस नारियल तेल में मिलाकर लगाएं ये 3 चीजें

Natural Hair Dye For White Hair-सफेद बालों को काला रंग देने के लिए आप घर में आसानी से मिल जाने वाली कुछ चीजों से भी हेयर कलर बना सकते हैं। इस तरह के हेयर डाय बालों के लिए कम नुकसानदायक और केमिकल फ्री होती हैं। इसीलिए, ये इस्तेमाल के लिहाज से भी काफी सुरक्षित होती हैं।

Written by Sadhna Tiwari | Published : June 11, 2025 1:02 PM IST

1/6

सफेद बालों के लिए नेचुरल हेयर डाय

White hair natural hair color- समय से पहले बालों का सफेद ( Premature greying of hair) हो जाना इन दिनों एक बहुत बड़ी हेयर प्रॉब्लम है। यह समस्या बड़ी इसलिए भी मानी जा रही है क्योंकि, इन दिनों बालों में सफेदी दिखने के लिए 40-45 साल की उम्र तक इंतजार नहीं होता। बल्कि, इन दिनों 20 साल जैसी छोटी उम्र में लोगों के बाल सफेद होने लगे (Kam umra mein bal safed hona) हैं। बालों की सफेदी छुपाने के लिए जहां केमिकल वाले हेयर कलर्स (Chemically treated hair colors) का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन, इन हेयर कलर्स के केमिकल्स आपके बालों को बुरी तरह से डैमेज कर सकते हैं। ऐसे में बालों में नेचुरल हेयर डाय लगाना थोड़ा फायदेमंद हो सकता है। आइए जानते हैं घर पर बिना केमिकल वाली डाय (Chemical free hair dye for white hair) बनाने का तरीका।

2/6

सस्ती चीजों से तैयार हो जाएगी हेयर डाय

यह नेचुरल हेयर डाय बनाने के लिए आपको केवल 4 चीजों की जरूरत पड़ती है। ये सभी इंग्रीडिएंट्स आयुर्वेद के अनुसार भी बालों के लिए बहुत फायदेमंद पायी गयी हैं। वहीं, ये बालों की रंगत काली रखने में मदद करती हैं।  Also Read - ये एक विटामिन है बालों के सफेद होने का कारण, जानें घर पर कैसे करें पूर्ति और उपचार

3/6

आंवला पाउडर से बनाए हेयर डाय

100 मिली नारियल के तेल को गर्म करें। फिर, इसमें 3-4 चम्मच आंवले का पाउडर मिलाएं। फिर, इस पेस्ट को ठंडा होने के लिए रखें। ठंडा होने के बाद हेयर डाय की तरह इस पेस्ट को बालों में लगाएं और 2 घंटे बाद सिर धो लें।

4/6

भृंगराज-नारियल तेल से बनाए हेयर डाय

नारियल के तेल में भृंगराज का पाउडर (Bhringaraj powder) मिलाएं और इसे किसी बोतल में भरकर रखें। शैम्पू करने से पहले इस तेल से सिर की मालिश करें। 2 घंटे बाद बालों को शैम्पू करें।  Also Read - सफेद बालों को काला करने के लिए चाय पत्ती में मिलाकर लगाएं ये 2 चीजें, बालों के लिए नेचुरल हेयर डाई का करेगा काम

5/6

करी पत्ता और नारियल तेल

एक कटोरी नारियल के तेल में मुट्ठीभर करी पत्ते मिलाएं। फिर, दोनों चीजों को अच्छी तरह पका लें। जब तेल अच्छी तरह पक जाए और लगभग आधी मात्रा में ही तेल बर्तन में बच जाए तब आप इसे आंच से उतार लें। ठंडा होने के बाद इस तेल से बालों और सिर की मालिश करें। 1-2 घंटे बाद बालों को शैम्पू से धो लें।

6/6

बालों के लिए नारियल तेल के फायदे

नेचुरल ऑयल होने के कारण नारियल का तेल बालों के लिए काफी सेफ है। नारियल के तेल में विटामिन ई (Vitamin E) और फैटी एसिड्स पाए जाते हैं जो बालों को नरिशमेंट देते हैं। ये बालों की जड़ों से सिरे तक पोषण देते हैं जिससे बाले सॉफ्ट, शाइनी और हेल्दी बनते हैँ।  Also Read - सफेद बालों को काला करने के लिए नारियल तेल में मिलाकर लगाएं ये 3 चीजें, नहीं पड़ेगी हेयर डाई की जरूरत