अनुष्का को लोग बुलाने लगे थे बत्तख
बॉलिवुड की चुनिंदा दमदार अभिनेत्रियों में से एक अनुष्का शर्मा (Anushka sharma) कुछ वक्त पहले तक अपने फिल्मी करियर के साथ-साथ क्रिकेटर विराट कोहली (virat kohli) के साथ रिलशेनशिप को लेकर मीडिया सुर्खियों में रहती थी। विराट से शादी ((Anushka sharma and virat kohli relationship)और उसके बाद बेटी को जन्म देने के बाद अब अनुष्का के पास मां की भी जिम्मेदारी आ गई है। अनुष्का को सार्वजनिक तौर पर उनके विनम्र व्यवहार के कारण भी जाना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अनुष्का एक बार अपने चेहरे की बनावट को लेकर सोशल मीडिया वॉयलेंस का शिकार हो चुकी हैं? जी हां, अनुष्का ने खुद उस वाक्ये के बारे में बताया है और साथ ही ये भी बताया कि आखिर क्यों उन्हें लिप सर्जरी (Anushka sharma lip job surgery) करानी पड़ी। तो आइए जानते हैं क्या था पूरा किस्सा।