अभिनेत्री अमृता राव के चेहरे पर हमेशा रहता है परियों जैसा निखार, जानें उनके ब्यूटी सीक्रेट्स

प्यारी मुस्कान, भोला चेहरा, लम्बे बाल और ग्लोइंग स्किन अमृता की पर्सनालिटी के सबसे आकर्षक पहलू हैं। अमृता अपनी स्किन केयर और हेयर केयर के लिए क्या करती हैं यह सभी जानना चाहते हैं। आइए जानते हैं इस खूबसूरत और प्यारी अभिनेत्री के ब्यूटी सीक्रेट। (Amrita Rao Beauty Secrets)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated: March 25, 2021, 9:25 PM

अभिनेत्री अमृता राव के चेहरे पर हमेशा रहता है परियों जैसा निखार, जानें उनके ब्यूटी सीक्रेट्स photo icon1/6

अमृता राव ब्यूटी सीक्रेट्स

Amrita Rao Beauty Secrets: अमृता राव बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से है जो अपने ग्रेस और सौम्य व्यवहार के लिए जानी जाती हैं। मॉडलिंग और साउथ की फिल्मों में काम करने के बाद अमृता राव ने जब बॉलीवुड में एंट्री ली, तो लोग उनकी सादगी पर दिल हार गए। प्यारी मुस्कान, भोला चेहरा, लम्बे बाल और ग्लोइंग स्किन अमृता की पर्सनालिटी के सबसे आकर्षक पहलू हैं। अमृता अपनी स्किन केयर और हेयर केयर के लिए क्या करती हैं ,यह सभी जानना चाहते हैं। आइए जानते हैं इस खूबसूरत और प्यारी अभिनेत्री के कुछ ब्यूटी सीक्रेट। (Amrita Rao Beauty Secrets)

अभिनेत्री अमृता राव के चेहरे पर हमेशा रहता है परियों जैसा निखार, जानें उनके ब्यूटी सीक्रेट्स photo icon2/6

अमृता राव ब्यूटी रूटीन

स्किन क्लिंजिंग रूटीन- अमृता का स्किन टाइप सेंसिटिव है और इसीलिए वह अपनी स्किन का खास ख्याल रखती हैं। अच्छी स्किन केयर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है स्किन क्लिंजिंग। अपनी स्किन की सफाई के लिए अमृता क्लिंजिंग मिल्क (Cleansing Milk) का प्रयोग करती हैं। वह अपने स्किन टाइप के अनुसार फेसवॉश का भी प्रयोग करती हैं। अमृता चाहे कितनी भी थकी हुई क्यों ना हों , वे रात में बिना चेहरे की सफाई (Skin Cleansing before bed) किए नहीं सोतीं। इसी तरह सुबह भी वह अपने चेहरे की क्लिंज़िंग ज़रूर करती हैं। (Amrita Rao Beauty Secrets) Also Read - क्या वृद्धावस्था में अकेले रहना गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ाता है? किन बातों का ध्यान रखना जरूरी?

अभिनेत्री अमृता राव के चेहरे पर हमेशा रहता है परियों जैसा निखार, जानें उनके ब्यूटी सीक्रेट्स photo icon3/6

अमृता राव ब्यूटी टिप्स

हमेशा करें लाइट मेकअप- अच्छा मेकअप जहां खूबसूरती निखारने का काम करता है। वहीं, मेकअप में मौजूद कुछ तत्व त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए, अमृता हमेशा लाइट मेकअप करना पसंद करती हैं। आमतौर पर अमृता केवल कॉम्पैक्ट पाउडर, लिपस्टिक और आई लाइनर ही लगाती हैं। हालांकि, अमृता इस बात भी ज़ोर देती हैं कि स्किन को मेकअप से ब्रेक भी मिलना चाहिए। जब आपके स्किनपोर्स साफ रहेंगे और उन्हें ऑक्सीजन मिलेगा तो आपकी स्किन अंदर से हेल्दी और ग्लोइंग बनेगी। (Tips for Glowing Skin)

अभिनेत्री अमृता राव के चेहरे पर हमेशा रहता है परियों जैसा निखार, जानें उनके ब्यूटी सीक्रेट्स photo icon4/6

अमृता राव स्किन केयर

कैमोमाइल लोशन- नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्म जॉली एल.एल.बी, (Jolly L.L.B.) और विवाह (Vibaah) जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग के लिए वाहवाही बटोरनेवाली इस अभिनेत्री की हेल्दी स्किन का सीक्रेट है कैमोमाइल लोशन। अमृता अपने चेहरे पर कैमोमाइल लोशन और मेडिकेटेड मॉइश्चराइजर अप्लाई करती हैं। (Amrita Rao Beauty Secrets) Also Read - 11 साल का फासला, लेकिन बीमारी वही: दिल्ली के एक ही परिवार में दोनों भाई को हुई हार्ट की दुलर्भ बीमारी

अभिनेत्री अमृता राव के चेहरे पर हमेशा रहता है परियों जैसा निखार, जानें उनके ब्यूटी सीक्रेट्स photo icon5/6

अमृता राव हेयर केयर सीक्रेट्स

तेल मालिश से मिलते हैं अमृता जैसे खूबसूरत बाल- हेल्दी शाइनी बालों की मलिका हैं अमृता राव। वह बताती हैं कि बालों की अच्छी तरह तेल से मालिश करने से ही उनके बाल हेल्दी और चमकीले बनते हैं। अमृता नैचुरल ऑयल से बालों और स्कैल्प की मसाज करती हैं और अगले दिन सुबह शैम्पू करती हैं। (Benefits of Oiling Hair)

अभिनेत्री अमृता राव के चेहरे पर हमेशा रहता है परियों जैसा निखार, जानें उनके ब्यूटी सीक्रेट्स photo icon6/6

अमृता राव के नुस्खे

हेयर केयर टिप्स- बालों और स्कैल्प के लिए जहां शैम्पू करना सबसे आसान और कारगर तरीका है। वहीं, अमृता कहती हैं कि हेल्दी रखने और ड्राईनेस से बचाने के लिए बार-बार शैम्पू करने से बचना चाहिए। इसीलिए वह रोज़ शैम्पू करने की बजाय 2-3 दिन का गैप देकर बालों को शैम्पू करती हैं। इसी तरह बालों में हेयर मास्क और हेयर कंडीशनर का भी प्रयोग करती हैं। (Hair Care Secrets of Amrita Rao) Also Read - क्या खुद से बात करना नॉर्मल है या फिर मेंटल इलनेस हो गई है? एक्सपर्ट से जानें इन दोनों के बीच अंतर

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source