हेयर फॉल रोकने के लिए हर्बल उपाय क्या हैं?
How to control Hair Fall Naturally- बरसात के मौसम में लोगों को हेयर फॉल की समस्या हो सकती है। बार-बार बारिश में भीगने से बाल कमजोर हो जाते हैं। वहीं, पोषक तत्वों की कमी, प्रदूषण और स्ट्रेस जैसे कारणों से हेयर फॉल की समस्या गम्भीर भी हो सकती है। मॉनसून में हेयर फॉल कुछ लोगों के लिए हर साल की समस्या है। ऐसे में हेयर फॉल रोकने के लिए आपको अपने हेयर केयर तरीकों में बदलाव करना चाहिए। बालों को नुकसान पहुंचाने का काम आपका शैम्पू भी कर सकता है और इसी डैमेज की वजह से हेयर फॉल भी हो सकता है। ऐसे में आप अपने बालों के लिए घर पर ही एक हर्बल शैम्पू बना सकते हैं जो हेयर फॉल कंट्रोल (Hair fall controlling ) करने में मदद करता है।
