गर्मियों में स्किन प्रॉब्लम्स से बचने के लिए नहाने के पानी में मिलाएं ये 4 चीजें, स्किन पर आएगा ग्लो

Garmiyon mein nahane ka sahi tarika: अगर गर्मियों के मौसम में आप भी अलग-अलग तरह की स्किन प्रॉब्लम से परेशान रहते हैं या आपका एनर्जी लेवल हमेशा कम रहता है तो आप नहाते समय ये टिप्स फॉलो करें। आपकी स्किन फ्रेश और हेल्दी महसूस होगी।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : March 25, 2025, 9:52 AM

गर्मियों में स्किन प्रॉब्लम्स से बचने के लिए नहाने के पानी में मिलाएं ये 4 चीजें, स्किन पर आएगा ग्लो photo icon1/6

गर्मियों में नहाने के पानी में मिलाएं ये चीजें

Bathing tips for summers: गर्मियों में बार-बार नहाने का मन करता है क्योंकि, गर्मी, पसीना, उमस और बेचैनी से आराम पाने का यह सबसे अच्छा और आसान तरीका है। गर्मी में जब भी धूप में रहना पड़े तो उसके बाद ठंडे पानी से नहाने से सनबर्न का खतरा कम होता है। वहीं, पसीने से फैलनेवाले बैक्टेरिया और शरीर की दुर्गंध को कम करने के लिए भी ठंडे पानी से नहाने से फायदा होता है। गर्मियों में नहाते समय अगर आप नहाने के पानी में कुछ चीजें मिला लें तो इससे स्किन की समस्याएं भी कम होती हैं।

गर्मियों में स्किन प्रॉब्लम्स से बचने के लिए नहाने के पानी में मिलाएं ये 4 चीजें, स्किन पर आएगा ग्लो photo icon2/6

गर्मियों में हेल्दी स्किन के लिए टिप्स

कुछ नेचुरल इंग्रीडिएंट्स और हर्ब्स गर्मियों में स्किन को स्वस्थ रखने के साथ-साथ स्किन एलर्जिस का रिस्क कम होता है। गर्मियों में होने वाले रैशेज, घमौरियों, फोड़े और पिम्पल्स जैसी समस्याओं से आराम पाने के लिए आपको अपने नहाने के पानी में क्या मिलाना चाहिए, उन्हीं चीजों के बारे में हम बता रहे हैं यहां।  Also Read - गर्मियों में पसीने से होने वाली 5 स्किन प्रॉब्लम्स और उनसे बचने के उपाय, एक्सपर्ट से जानें

गर्मियों में स्किन प्रॉब्लम्स से बचने के लिए नहाने के पानी में मिलाएं ये 4 चीजें, स्किन पर आएगा ग्लो photo icon3/6

अदरक का जूस

क्या आप जानते हैं कि गर्मियों में होनेवाली थकान और बॉडी पेन जैसी परेशानियों से आराम पाने के लिए आप नहाने के पानी में अदरक का रस मिला सकते हैं। अदरक में पाए जाने वाले तत्व आपके मसल्स का दर्द कम करते हैं और इससे मांसपेशियां रिलैक्स भी होती हैं। नहाने से पहले पानी की बाल्टी में थोड़ा-सा अदरक कूट कर डाल दें या आधी कटोरी अदरक का रस पानी में घोलें।

गर्मियों में स्किन प्रॉब्लम्स से बचने के लिए नहाने के पानी में मिलाएं ये 4 चीजें, स्किन पर आएगा ग्लो photo icon4/6

ऑलिव ऑयल

गर्मियों में स्किन की ड्राइनेस को कम करने के लिए आप नहाने के पानी में थोड़ा-सा ऑलिव ऑयल मिला लें। यह स्किन को हाइड्रेट करता है। जिन लोगों को बार-बार पिम्पल और एक्ने की समस्या होती है उन्हें अपने डर्मटॉलजिस्ट से सलाह लेने के बाद ही ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल करना चाहिए।  Also Read - चेहरे की टैनिंग कम कर सकते हैं ये 5 घरेलू उपाय, इस तरह से करें इस्तेमाल

गर्मियों में स्किन प्रॉब्लम्स से बचने के लिए नहाने के पानी में मिलाएं ये 4 चीजें, स्किन पर आएगा ग्लो photo icon5/6

नीम की पत्तियां

गर्मियों के मौसम में नहाते समय पानी में नीम की कुछ पत्तियां डाल दें। कुछ घंटों बाद आप इस पानी से नहा सकते हैं। इसी तरह पानी में नीम की पत्तियां उबालकर आप नहाने के ठंडे पानी में मिक्स कर सकते हैं। नीम के पानी से नहाने से स्किन पर एक्ने और पिम्पल जैसी परेशानियां कम होती है।

गर्मियों में स्किन प्रॉब्लम्स से बचने के लिए नहाने के पानी में मिलाएं ये 4 चीजें, स्किन पर आएगा ग्लो photo icon6/6

लैवेंडर ऑयल

स्किन के लिए लैवेंडर ऑयल फायदेमंद होता है। आप अपने बाथ वॉटर में लैवेंडर ऑयल की कुछ बूंदे मिलाएं और इस पानी से नहाएं। लैवेंडर ऑयल आपका तनाव कम करता है, यह मसल्स की सूजन कम करता है और पसीने की बदबू भी कम होता है। Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।  Also Read - त्वचा और बाल, दोनों ही धूप में जलकर रूखे हो गए हैं? आजमाएं एक्सपर्ट की बताई टिप्स

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source