hamburger icon
A
Read in English

आपकी रसोई में इन 4 तरीकों से करें Pimple का इलाज!

परंपरागत रूप से, लौंग- मुल्तानी मिट्टी पेस्ट का उपयोग घाव और दाग-धब्बों को साफ करने के लिए किया जाता है।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : January 22, 2018, 2:45 PM

आपकी रसोई में इन 4 तरीकों से करें Pimple का इलाज! photo icon1/5

Honey-face-pack Hindi

मुंहासे या पिम्पल्स एक जिद्दी समस्या हो सकती है। लेकिन कभी-कभी, इनसे राहत पाने के लिए, आपको बस अपनी रसोई के मसाले वाले डिब्बे में झांकने की ज़रूरत है और मैं यहां लिख रही हूं उन 4 मसालों के बारे में जिनकी मदद से मुझे पिम्पल से राहत मिली है। आप भी ट्राई कीजिए। बस इस बात का ध्यान रखना है कि ज़्यादातर मसालों के कारण जलन हो सकती है इसलिए उन्हें त्वचा पर सीधे-सीधे ना लगाएं।

आपकी रसोई में इन 4 तरीकों से करें Pimple का इलाज! photo icon2/5

Diseases-depression-turmeric Hindi

हल्दी-शहद: इंफेक्शन से लेकर त्वचा की समस्याओं में कमी, हर चीज के लिए हल्दी एक अच्छा उपाय हो सकता है। अम्बा या कस्तूरी हल्दी को शहद या 2 चम्मच ग्राम बेसन के साथ मिलाएं और इसे 20 मिनट के लिए अपने चेहरे पर लगाएं। आप चाहें, तो आप घावों को भीतर से भरने के लिए हर दिन हल्दी वाली पी सकते हैं। Also Read - शरीर के लिए क्यों जरूरी है Vitamin-C? जानें इसकी कमी से क्या होता है

आपकी रसोई में इन 4 तरीकों से करें Pimple का इलाज! photo icon3/5

Nutmeg Or Jaiphal Hindi

जायफल-मुल्तानी मिट्टी: जायफल एक मीठी गंधवाला मसाला है, जिसका उपयोग मिठाई और सब्जियों के स्वाद को बढ़ाने के लिए होता है। पानी में जायफल को भिगोकर रखें और फिर इसे पीसकर मुल्तानी मिट्टी में मिलाकर चेहरे पर लगाएं। जायफल की वजह से पिम्पल की वजह से होनेवाले दागों से भी राहत मिल सकती है।

आपकी रसोई में इन 4 तरीकों से करें Pimple का इलाज! photo icon4/5

Cinnamon Hindi

दालचीनी-शहद: थोड़े से शहद के साथ दालचीनी पाउडर मिलाकर इसे घावों पर लगाएं। दालचीनी एक जलती हुई सनसनी पैदा कर सकता है, इसलिए इसे चेहरे पर लगाने से पहले शहद के साथ ज़रूर मिलाएं। Also Read - बच्चों की किडनी पर रंग-बिरंगे और चीनी वाले पेय पदार्थों का क्या असर पड़ता है?

आपकी रसोई में इन 4 तरीकों से करें Pimple का इलाज! photo icon5/5

Clove Hindi

लौंग- मुल्तानी मिट्टी: परंपरागत रूप से, इस पेस्ट का उपयोग घाव और दाग-धब्बों को साफ करने के लिए किया जाता है। लेकिन यह मुंहासों के उपचार के लिए भी एक अच्छा नुस्खा साबित हो सकता है। एक लौंग पानी में भिगोएं और फिर थोड़े पानी के साथ इसे घिसें। अब इस पेस्ट को एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी में मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं।