English हिन्दी
Advertisement

मुल्तानी मिट्टी के पुरुषों के लिए क्या फायदे हैं? जानिए लगाने का तरीका

भाग दौड़ भरी जिंदगी में पुरुषों के त्वचा में कई प्रकार के दाग धब्बे निकलने लगते हैं। आइए जानते हैं मुल्तानी मिट्टी के सेवन से कैसे इन दाग धब्बों से बचा जा सकता है।

Written By Kishori Mishra
Updated : June 12, 2026 9:31 AM IST

क्यों लगाना चाहिए मुल्तानी मिट्टी

मुल्तानी मिट्टी में कई प्रकार के औषधीय गुण होते हैं जो त्वचा को स्वस्थ रखने में सक्षम होते हैं। मुल्तानी मिट्टी में एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो त्वचा से टॉक्सिंस को बाहर निकालते हैं साथ ही चेहरे को मुलायम और चमकदार बनाते हैं। आइए जानते हैं पुरुषों को गर्मी में क्यों लगाना चाहिए मुल्तानी मिट्टी।

त्वचा की गहरी सफाई

मुल्तानी मिट्टी का लेप त्वचा को गहराई से साफ करता है। यह अतिरिक्त तेल,गंदगी को हटाने में मदद करता है। पुरुषों की त्वचा अक्सर आयली पाई होती है इससे पोर्स बंद हो सकते हैं। मुल्तानी मिट्टी पोर्स को स्वस्थ बनाने में सक्षम होते हैं। यह त्वचा को साफ और तरोताजा बनाता है। इसे चंदन पाउडर या गुलाब जल के साथ मिलकर फेस मास्क बना कर इस्तेमाल किया जा सकता है।

पिंपल्स की समस्याओं से दिलाए राहत

मुल्तानी मिट्टी में एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो मुंहासों को कम करने में सहायता करते हैं। यह त्वचा के अतिरिक्त सीबम को सोख लेता है। इससे मुंहासे होने की संभावना कम हो जाती है।पुरुषों में शेविंग के कारण त्वचा में जलन या मुंहासे हो सकते हैं। ऐसे में मुल्तानी मिट्टी के साथ नीम पाउडर या हल्दी को मिलाकर लगाने से चेहरे के सूजन और रेडनेस कम होती है और दाग धब्बे हल्के होते हैं।

Advertisement

चेहरे से ऑयल को करता है कंट्रोल

पुरुषों की स्किन अधिक ऑयली होती है, जिसके कारण चेहरा चिपचिपा दिखता है। मुल्तानी मिट्टी तेल को सोख लेती है और सीबम उत्पादन को संतुलित करती है। इसे नींबू के रस या दही के साथ मिलाकर लगाने से तेल नियंत्रण किया जा सकता है।

बालों की सेहत में सुधार

मुल्तानी मिट्टी केवल त्वचा के लिए ही नहीं बल्कि बालों के लिए भी फायदेमंद है। इसका लेप स्कैल्प के अतिरिक्त तेल और गंदगी को हटाकर, रूसी की समस्या को खत्म करता है।, इसे पानी या एलोवेरा जेल के साथ मिलाकर स्कैल्प पर लगाने से बालों की जड़े मजबूत होती हैं।साथ ही बाल मुलायम और चमकदार होते हैं।

त्वचा को ठंडक और ताजगी

मुल्तानी मिट्टी में नेचुरल ठंडक प्रदान करने वाले गुण होते हैं जो त्वचा को शांत और तरोताजा रखते हैं। यह धूप और पॉल्यूशन से त्वचा में होने वाली जलन या गर्मी से राहत देता है। इसे गुलाब जल या दूध के साथ मिलाकर लगाने से त्वचा को तुरंत राहत मिलती है। यह सनबर्न और त्वचा की रेडनेस को भी कम करता है।