hamburger icon
A
Read in English

गर्मियों में आपकी स्किन के लिए इन 5 तरह से फायदेमंद है लिची! आएगा ग्लो और गायब होंगी चेहरे की झुर्रियां

गर्मी के दिनों में लिची बाजार में आम रूप से मिलती है, जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ आपके स्वास्थ्य के लिए कई तरीकों से फायदेमंद है। जानें 5 फायदे।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : May 4, 2022, 3:23 PM

गर्मियों में आपकी स्किन के लिए इन 5 तरह से फायदेमंद है लिची! आएगा ग्लो और गायब होंगी चेहरे की झुर्रियां photo icon1/6

आपकी स्किन के लिए इन 5 तरह से फायदेमंद है लिची!

गर्मियों में अक्सर आप लोग तरबूज, खरबूज और आम खाना पसंद करते हैं लेकिन एक फल ऐसा भी है, जो इन सब फलों से थोड़ा अलग और छोटा होने के बावजूद आपके लिए कई तरीके से फायदेमंद साबित होता है। जी हां, इस छोटे से फल का नाम है लिची, जो गर्मियों में आपकी स्किन के लिए कई मायनों में फायदेमंद हो सकता है। गर्मी के दिनों में लिची बाजार में आम रूप से मिलती है, जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ आपके स्वास्थ्य के लिए कई तरीकों से फायदेमंद है। आइए जानते हैं गर्मी के दिनों में कैसे लिची आपके स्वास्थ्य के साथ-साथ सौंदर्य को बढ़ाती है।

गर्मियों में आपकी स्किन के लिए इन 5 तरह से फायदेमंद है लिची! आएगा ग्लो और गायब होंगी चेहरे की झुर्रियां photo icon2/6

1-बुढ़ापे को रोकती है लिची (litchi Prevents Aging)

लिची एक ऐसा फल है, जिसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट आपको समय से पहले बूढ़ा होने से बचाते हैं। लिची में मौजूद विटामिन्स और एंटी-ऑक्सीडेंट्स आपकी स्किन को मुक्त कणों से होने वाले नुकसान से बचाने में भी मदद कर सकते हैं। मुक्त कणों का न होना आपकी स्किन को ग्लोइंग, जवां बनाने में मदद करता है। लिची, विटामिन सी से भरी होती है, जो हाइपरपिगमेंटेशन, मुंहासों, फाइन लाइन्स और झुर्रियों को कम करने में मदद करती है।  Also Read - कैसे इतने सुपर फिट रहते हैं Erling Halaand? डाइटिशियन ने बताया कैसे एथलीट्स खुद को फिट और एक्टिव रखते हैं

गर्मियों में आपकी स्किन के लिए इन 5 तरह से फायदेमंद है लिची! आएगा ग्लो और गायब होंगी चेहरे की झुर्रियां photo icon3/6

2-हाइड्रेट रखती है लिची (litchi Keeps You Hydrated)

लिची में प्रचुर मात्रा में पानी पाया जाता है, जो आपको हाइड्रेटेड रखने वाले फलों की सूची में इसे शामिल करने में प्रभावी बनाता है। इसके अलावा लिची में मौजूद विटामिन्स, मिनरल्स और एंटी-ऑक्सीडेंट आपके स्वास्थ्य को दुरुस्त रखने का काम करते हैं।

गर्मियों में आपकी स्किन के लिए इन 5 तरह से फायदेमंद है लिची! आएगा ग्लो और गायब होंगी चेहरे की झुर्रियां photo icon4/6

3-स्किन को खराब होने से बचाती है लिची (litchi Keeps Your Skin Safe)

लिची में मौजूद विटामिन्स और एंटी-ऑक्सीडेंट की उच्च मात्रा आपके चेहरे पर मौजूद एजिंग के लक्षणों को कम करने में मदद करती है और उन्हें रोकने का काम करती है। जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ती है आपके शरीर में मुक्त कण विकसित होना शुरू हो जाते हैं। लेकिन लिची में मौजूद ये गुण इन मुक्त कणों को आपकी स्किन को खराब करने से रोकते हैं।  Also Read - ये 9 बीमारियां धीरे-धीरे नसों को पहुंचा सकती हैं नुकसान, समय पर जांच और इलाज है जरूरी

गर्मियों में आपकी स्किन के लिए इन 5 तरह से फायदेमंद है लिची! आएगा ग्लो और गायब होंगी चेहरे की झुर्रियां photo icon5/6

4-ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने में फायदेमंद लिची (litchi Protect From Oxidative Stress)

लिची में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट, विटामिन सी, विटामिन बी-कॉम्पलेक्स और फाइटोन्यूट्रिएंट फ्लेवनॉयड्स आपके शरीर को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने में मदद करती है। ये ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस प्रदूषण और यूवी रेडिएशन द्वारा पैदा होता है, जो आपकी स्किन को काफी नुकसान पहुंचाता है।

गर्मियों में आपकी स्किन के लिए इन 5 तरह से फायदेमंद है लिची! आएगा ग्लो और गायब होंगी चेहरे की झुर्रियां photo icon6/6

5-ग्लोइंस स्किन के लिए खाएं लिची (litchi Keeps Your Skin Glowing)

जूस और पानी से भरी लिची हमारे शरीर के लिए कई मायनों में फायदेमंद है, जो आपके शरीर को हाइड्रेट रखने का काम करती है। ये आपके शरीर में पानी की कमी को पूरा करती है और आपकी स्किन को ग्लोइंग बनाने के साथ चेहरे पर निखार लाने का काम करती है।  Also Read - 6 साल तक दर्द सहता रहा 83 साल का बुजुर्ग, सर्जरी में निकलीं करीब 2,000 पथरियां