hamburger icon
A
Read in English

बाल झड़ने से रोकने के लिए अपनाएं 5 डाइट वाले घरेलू उपाय

उन फूड को खाना, जो बालों को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं एक अच्छा उपाय है। और यह सही भी है अगर इसके विपरीत आपके आहार में पोषक तत्वों की कमी है तो उसके परिणामस्वरूप बाल जल्दी टूट सकते हैं।

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Published : April 30, 2019, 8:37 PM

बाल झड़ने से रोकने के लिए अपनाएं 5 डाइट वाले घरेलू उपाय photo icon1/6

Home Remedies For Preventing Hair Fall (2)

बालों का बढ़ना चार कारकों उम्र, आनुवंशिकी, स्वास्थ्य और डाइट पर निर्भर करता है। इनमें से केवल हम अपनी डाइट पर ही नियंत्रण कर सकते हैं। अगर आप के परिवार में कमजोर बालों के इतिहास रहा है तो आप उसमें कुछ भी नहीं कर सकते हां, उस प्रक्रिया में थोड़ी से देर जरूर कर सकते हैं। उन फूड को खाना, जो बालों को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं एक अच्छा उपाय है। और यह सही भी है अगर इसके विपरीत आपके आहार में पोषक तत्वों की कमी है तो उसके परिणामस्वरूप बाल जल्दी टूट सकते हैं।

बाल झड़ने से रोकने के लिए अपनाएं 5 डाइट वाले घरेलू उपाय photo icon2/6

Home Remedies For Preventing Hair Fall (1)

अंडे: बायोटिन की कमी बालों के टूटने का कारण बन सकती है। अंडे में भारी मात्रा में बायोटिन और प्रोटीन होता है और दोनों ही बालों के बढ़ने में मददगार होते हैं। केराटिन के उत्पादन के लिए शरीर में बायोटिन बहुत ही जरूरी है। केराटिन बालों का प्रोटीन है।  Also Read - बारिश के मौसम में क्या आपको भी पेट में दर्द, गैस और अपच हो रही है? डॉक्टर से जानें इसके कारण

बाल झड़ने से रोकने के लिए अपनाएं 5 डाइट वाले घरेलू उपाय photo icon3/6

Home Remedies For Preventing Hair Fall (3)

शकरकंद: शकरकंद में बीटा-कैरोटिन की भारी मात्रा पाई जाती है। बीटा कैरोटिन शरीर के भीतर विटामिन ए के रूप में परिवर्तित होता है। एक अध्ययन में पाया गया है कि विटामिन ए में बालों के टूटने की प्रक्रिया को धीमा करने की क्षमता होती है और यह बालों को मजबूत बनाता है।

बाल झड़ने से रोकने के लिए अपनाएं 5 डाइट वाले घरेलू उपाय photo icon4/6

Home Remedies For Preventing Hair Fall (4)

बेरी: स्ट्रॉबेरी और ब्लूबेरी जैसी बेरी विटामिन सी से भरी हुई होती हैं। एक अध्ययन में पाया गया कि बेरी में पाया जाने वाला विटामिन सी एंटीऑक्सीडेंट में तब्दील हो जाता है, जो डैमेज से बालों की रक्षा करता है। एक और अध्ययन में यह भी सामने आया कि विटामिन सी कोलेजन के निर्माण में भी प्रयोग किया जाता है। कोलेजन एक ऐसा प्रोटीन है, जो बालों को मजबूत बनाकर उन्हें झड़ने से रोकता है। Also Read - मानसून में लोगों को क्यों हो रही फूड पॉइजनिंग? एक्सपर्ट्स से जानें किन खानपान की आदतों में करें बदलाव

बाल झड़ने से रोकने के लिए अपनाएं 5 डाइट वाले घरेलू उपाय photo icon5/6

Home Remedies For Preventing Hair Fall (5)

फैटी फिश: सैल्मन फैटी फिश का सबसे अच्छा उदाहरण है, जो कि ओमेगा 3 फैटी एसिड की भारी मात्रा मुहैया कराता है। एक अध्ययन में 120 लोगों को शामिल किया गया, जो बालों के झड़ने की समस्या का सामना कर रहे थे। उन्हें मछली तेल से बने पदार्थों का सेवन कराया गया और उससे जो निष्कर्ष सामने आए उससे पता चला कि इन उत्पादों को खानों के बाद बालों के झड़ने पर सकरात्मक प्रभाव पड़ा।

बाल झड़ने से रोकने के लिए अपनाएं 5 डाइट वाले घरेलू उपाय photo icon6/6

Home Remedies For Preventing Hair Fall (6)

पालक: पालक ताकत से भरा एक खाद्य पदार्थ है, जो कि आयरन से भरा हुआ है। पालक में विटामिन ए और विटामिन सी होता है और दोनों ही बालों के बढ़ने से जुड़े हुए हैं। एक अध्ययन में बताया गया है कि विटामिन ए बालों के बढ़ने में एक अहम भूमिका निभाता है। यह सीबम के उत्पादन के लिए तेल ग्रंथियों की मदद करता है, जो कि बालों को बालों को मॉइस्चराइज व पोषण देता है और उन्हें बढ़ने में मदद करता है। Also Read - 6 साल तक दर्द सहता रहा 83 साल का बुजुर्ग, सर्जरी में निकलीं करीब 2,000 पथरियां