बवासीर में क्या खाना चाहिए
Kya Khane se Bawasir Thik Hota Hai: बवासीर यानी पाइल्स (Piles) एक ऐसी समस्या है जो न केवल शारीरिक रूप से कष्टदायक होती है, बल्कि इसका असर मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ता है। इसके कारण होने वाली शर्मिंदगी, असहजता और लगातार दर्द व्यक्ति को मानसिक रूप से परेशान कर सकता है। बवासीर के लिए अलग-अलग तरह के इलाज उपलब्ध हैं, जो अलग-अलग तरीके से काम करते हैं और इनका इस्तेमाल भी मरीज की स्थिति के अनुसार किया जाता है। वहीं बहुत से घरेू और प्रभावी तरीके भी हैं, जिनकी मदद से बवासीर के लक्षणों को कंट्रोल करने में काफी मदद मिल सकती है। बवासीर के कुछ इलाज ऐसे भी हैं, जो काफी प्रचलित हैं भी हैं और इनमें से एक है बवासीर में केला और कपूर खाना। लेकिन इस बारे में अच्छे से जानकारी जरूरी है। इस लेख में जानें क्या सचमें केला और कपूर बवासीर में फायदेमंद है?