बवासीर के मरीजों के लिए गुनगुने पानी में बैठने से क्या फायदे मिलेंगे और क्या है सही तरीका

Bawasir me gungune pani me baithne ke fayde: बवासीर के मरीजों के लिए गुनगुने पानी में बैठने की सलाह दी जाती है, जिससे एक साथ कई फायदे मिलते हैं और इस लेख में हम आपको इन्हीं फायदों के बारे में जानकारी देने वाले हैं।

Written by Mukesh Sharma | Published : May 15, 2025 8:06 PM IST

1/6

बवासीर कम करने का तरीका

Bawasir kam karne ke upay:आज के समय में बवासीर (पाइल्स) एक आम लेकिन गंभीर स्वास्थ्य समस्या बनती जा रही है। खराब जीवनशैली, फाइबर की कमी वाला भोजन, लंबे समय तक बैठना, पानी कम पीना और तनाव इसके मुख्य कारण हैं। पहले यह समस्या उम्रदराज लोगों में अधिक देखी जाती थी, लेकिन अब युवा वर्ग भी इसकी चपेट में आ रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार शारीरिक गतिविधियों की कमी और अनियमित दिनचर्या इस रोग को और भी बढ़ावा दे रही है। शुरुआत में लोग इस परेशानी को नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे स्थिति और गंभीर हो जाती है। अगर आप भी पाइल्स की समस्या झेल रही हैं तो गुनगुने पानी में बैठने यानी 'सिट्ज बाथ' (Sitz Bath) आपके काम का है। सिट्ज बाथ बवासीर के मरीजों के लिए एक बहुत ही सरल, लेकिन प्रभावी घरेलू उपचार है। इसका मुख्य उद्देश्य गुदा क्षेत्र (एनल एरिया) में दर्द, जलन, खुजली और सूजन को कम करना होता है। तो आइए जानते हैं इसके लाभों के बारे में और क्या है सिट्ज बाथ लेने का सही तरीका।

2/6

दर्द और सूजन में राहत

गुनगुने पानी में बैठने से गुदा क्षेत्र की मांसपेशियां शिथिल हो जाती हैं, जिससे बवासीर के कारण होने वाली दर्द और सूजन में तुरंत आराम मिलता है। गर्म पानी रक्त प्रवाह को बढ़ाकर सूजन को कम करता है और तंत्रिकाओं को शांत कर दर्द की तीव्रता को घटाता है। Also Read - पिंक सॉल्ट सेहत के लिए कैसे है फायदेमंद? जानें सामान्य नमक से कैसे अलग है

3/6

रक्त संचार बेहतर होता है

गर्म पानी गुदा क्षेत्र में रक्त संचार को बढ़ाता है, जिससे ऑक्सीजन और पोषक तत्वों की आपूर्ति बेहतर होती है। इससे ऊतकों की मरम्मत तेजी से होती है और घाव जल्दी भरते हैं। यह प्रक्रिया बवासीर के कारण हुए क्षतिग्रस्त ऊतकों को ठीक करने में सहायक होती है।

4/6

साफ-सफाई और संक्रमण से बचाव

गुनगुने पानी में बैठने से गुदा क्षेत्र को धीरे-धीरे साफ किया जा सकता है, जिससे मल या बैक्टीरिया की मौजूदगी कम होती है। यह कटाव वाले स्थानों को संक्रमण से बचाता है और उपचार में सहायक होता है। साफ-सफाई से खुजली और जलन भी कम होती है। Also Read - दिमाग को थका देती है बार-बार सोचने की आदत, जानें कैसे करें कंट्रोल

5/6

खुजली और जलन में आराम

गुनगुने पानी में बैठने से बवासीर के कारण होने वाली जलन और खुजली में तुरंत राहत मिलती है। गर्म पानी तंत्रिकाओं को शांत करता है, जिससे असहज महसूस होना कम होता है। इससे रोगी को मानसिक तनाव में भी राहत मिलती है और आराम महसूस होता है।

6/6

यह है सही तरीका

सबसे पहले आपको एक गहरे टब या विशेष 'सिट्ज बाथ' उपकरण की आवश्यकता होगी, जो शौचालय पर रखा जा सके। फिर असमें आप गर्म पानी डालें, लेकिन ध्यान रखें पानी न बहुत गर्म हो न ठंडा आपके पानी का तापमान लगभग 37.C से 40.C तक होना। आप अपनी कोहनी से तापमान जांच सकते हैं। इस पानी में आप दिन में 2 से 3 बार, प्रत्येक बार 10 से 15 मिनट तक बैठ सकते हैं। आप चाहें तो पानी में एंटीसेप्टिक के रूप में एक चम्मच नमक या हल्दी मिलाई जा सकती है, लेकिन डॉक्टर की सलाह पर ही। अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है। Also Read - चांदी के गिलास का पानी होता है बेहद फायदेमंद, रोज पीने से दूर हो जाएंगी ये 4 समस्याएं