बवासीर का दर्द कैसे कम करें
Bawasir ka Dard Kaise Thik Kare: बवासीर एक ऐसी बीमारी है, जिसके बारे में हर कोई अच्छे से जानता है। बवासीर से होने वाला दर्द जितना ज्यादा होता है, उससे ग्रस्त व्यक्ति मानसिक रूप से भी बहुत परेशान रहता है। बवासीर से पीड़ित व्यक्ति यहां तक कि अपना को भी अपने दर्द को बताने में कतराता है और बार-बार डॉक्टर के पास जाना उसके लिए मुश्किल हो जाता है। हालांकि, इस दर्द को लेकर आपको शर्माने की जरूरत तो नहीं और ऐसे में हम आपको कुछ खास बातों के बारे में बता सकते हैं। बवासीर के मरीज घर पर ही कुछ आसान तरीकों से इसके दर्द को बढ़ने से रोक सकते हैं और अगर पहले से घाव ज्यादा बढ़ा हुआ है और दर्द ज्यादा हो रहा है, तो इन नुस्खों की मदद से इसके घाव और इससे होने वाले दर्द को कम करने में मदद मिल सकती है।