रातभर बालों में शहद और दही मिलाकर लगाने बदल जाएंगे आपके बाल, हर कोई पूछेगा लंबे और घने बालों का राज

Balo me Dahi aur Shahad Lagane ke Fayde: बालों के लिए दही और शहद दोनों ही बेहद फायदेमंद माने जाते हैं और अगर इन्हें मिक्स करके रातभर बालों में लगाया जाए तो इससे बालों को एक नहीं बल्कि कई फायदे एक साथ मिल सकते हैं।

Written by Mukesh Sharma | Published : July 29, 2025 6:34 PM IST

1/6

बालों में दही और शहद के फायदे

Honey and Curd Benefits for Hair: बालों की समय रहते सही देखभाल बहुत जरूरी होती है, क्योंकि जब बालों की हेल्थ बिगड़ती है तो बहुत सी समस्याएं आने लगती हैं। बालों में लगातार बढ़ रही समस्याओं को कंट्रोल करने के बहुत सी चीजों का ध्यान रखना पड़ता है और ऐसे में सबसे ज्यादा जरूरी है अपने बालों को नेचुरल ट्रीटमेंट देना। हमारे किचन में बहुत सी चीजें ऐसी मिल जाती हैं, जो बालों के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है। दही व शहद भी इन्हीं चीजों में से एक है, जिसके बारे में कम ही लोगों को पूरी तरह से जानकारी है। अगर आप एक कप दही में दो चम्मच शहद अच्छे से मिलाकर रातभर उसे बालों में लगाकर रखते हैं, तो उससे बालों में कई फायदे देखने को मिल सकते हैं जिनके बारे में आप इस लेख में जानेंगे।

2/6

बालों का जड़ से मजबूत होने लगना

दही और शहद दोनों में ही कई खास तरह के पोषक तत्व होते हैं, जो बालों को हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं। इनसे मिलने वाला पोषण बालों को जड़ों से मजबूत बनाता है, जिससे हेयर फॉल होने का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है और कई फायदे मिलते हैं। Also Read - बच्चों में ये 5 लक्षण हो सकते हैं ल्यूकेमिया(Blood Cancer) का संकेत, तुरंत भागे डॉक्टर के पास

3/6

बालों की ग्रोथ में तेजी देखना

पोषण की कमी के कारण बालों की ग्रोथ में कमी देखी जा सकती है और बालों की ग्रोथ को तेज बढ़ाने के लिए यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है। अगर आप अपने बालों की ग्रोथ को बढ़ाना चाहते हैं, तो रात को दही और शहद को मिक्स करके लगा लें और सुबह शैंपू करें।

4/6

बालों का रूखापन दूर होना

धूल-मिट्टी, पोषण की कमी और खराब पानी का असर बालों पर भी पड़ रहा है, जिसके कारण बालों में रूखेपन की समस्या है। लेकिन दही और शहद का मिश्रण रातभर लगाए रखने से बालों को पर्याप्त पोषण प्राप्त करने का समय मिल जाता है, जिससे बालों को रूखापन दूर होने लगता है। Also Read - क्या होते हैं लीडलेस पेसमेकर, कब पड़ती है इनकी जरूरत? दिल के मरीजों का जानना है जरूरी

5/6

बालों की चमक बढ़ना

अगर बालों को पर्याप्त पोषण मिल रहा है और उनकी अच्छी देखभाल की जा रही है, तो इससे बालों की नेचुरल चमक बढ़ने लगती है। अगर आप हफ्ते में एक या दो बार रातभर दही और शहद का मिश्रण रातभर बालों में लगाए रखती हैं, तो इससे बालों की प्राकृतिक चमक बढ़ने लगती है।

6/6

डैंड्रफ व खुजली जैसी समस्याएं कम होना

डैंड्रफ और खुजली जैसी समस्याओं का खतरा कम करने में भी शहद और दही का मिश्रण काफी मदद कर सकता है। अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है। Also Read - Weight Loss Alert: क्या कॉफी है सबसे सस्ता फैट बर्नर?