बालों में सरसों तेल
Sir me saraso ka tel lagane ke fayde: अगर आप लंबे, घने और मजबूत बालों की चाह रखते हैं, तो महंगे हेयर ऑयल्स पर पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं। आपकी रसोई में मौजूद साधारण सरसों का तेल ही आपके बालों के लिए चमत्कारी साबित हो सकता है। सरसों के तेल में कई ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो बालों की सेहत के लिए बेहद लाभकारी हैं। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन ई, जिंक, सेलेनियम और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये सभी तत्व बालों की जड़ों को पोषण देकर उन्हें मजबूत बनाते हैं और बालों के गिरने की समस्या को कम करते हैं। सरसों का तेल स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है, जिससे नए बाल उगने में मदद मिलती है। इसके नियमित इस्तेमाल से बाल न सिर्फ लंबे होते हैं, बल्कि घने, चमकदार और मजबूत भी बनते हैं। लेकिन इसके लिए सबसे ज्यादा जरूरी है, सरसों के तेल को लगाने के सही स्टेप और कितनी बारे लगाया जाए उस बारे में जान लिया जाए।