Habits That Cause Liver Disease (लिवर को खराब करने वाली आदतें)
आजकल की हमारी लाइफस्टाइल के कारण लिवर डैमेज होना एक सामान्य समस्या बन कर रह गया है लेकिन यह बेहद ही गंभीर है। लिवर डैमेज (यकृत क्षति) दरअसल एक ऐसी स्थिति है, जिसमें लिवर के ऊतक और कोशिकाएं क्षतिग्रस्त हो जाती हैं, जिससे लिवर का सामान्य कार्य प्रभावित होता है। आपकी कई आदतों का खामियाजा लीवर को भुगतना पड़ता है जिसमें खराब आहार, विटामिन, मिनरल की कमी और प्रोटीन की कमी लिवर की कार्यक्षमता पर बुरा प्रभाव डालती है। स्वास्थ्य पेशावर कहते हैं कि लिवर डैमेज से बचने के लिए स्वस्थ जीवन शैली अपनाना, संतुलित आहार लेना, नियमित व्यायाम करना, शराब का सेवन कम करना और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच करवाना महत्वपूर्ण है। मगर गर्मियों में कुछ आदतें ऐसी होती हैं, जिनके कारण धीरे-धीरे लिवर को नुकसान पहुंच सकता है। यहां हम ऐसी ही पांच आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो की है तो बेहद सामान्य लेकिन आपके लवर को उतना ही गंभीर नुकसान भी पहुंचती हैं।