बाल काले करने के लिए क्या लगाएं? जानें 5 चीजें, जिनसे सफेद बालों से मिलेगा छुटकारा

Black Hair Tips in Hindi: अगर आपके बाल सफेद हो गए हैं और आप काले बाल चाहते हैं तो इन चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इनसे बालों को मजबूती भी मिलेगी।

Written by Anju Rawat | Published : December 27, 2025 1:03 PM IST

1/5

बाल काले करने के लिए क्या लगाएं?

Baal Kale Karne ke Liye Kya Lagaye: काले-लंबे और घने बाल हर कोई चाहता है। लेकिन, कई लोगों के कम उम्र में ही बाल सफेद हो जाते हैं। इसकी वजह से उन्हें लोगों के सामने शर्मिंदगी का अहसास होता है। सफेद बालों को काला करने के लिए ज्यादातर लोग डाई का उपयोग करते हैं। डाई से बालों पर काला रंग चढ़ जाता है, लेकिन इसमें मौजूद केमिकल बालों को नुकसान भी पहुंचाता है। इसलिए आप चाहें तो बालों को नेचुरल तरीके से भी काले बना सकते हैं। अगर आप बालों पर इन चीजों का इस्तेमाल करेंगे, तो इससे बाल प्राकृतिक तरीके से काले बनेंगे और बालों को मजबूती मिलेगी। बाल काले करने के लिए आप करी पत्ता, सरसों का तेल या नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। घरेलू नुस्खों से बाल न सिर्फ लंबे और घने बनते हैं, बल्कि बाल काले और मजबूत भी बनते हैं। इनके इस्तेमाल से हेयर फॉल कंट्रोल होता है और बालों की तेजी से ग्रोथ में मदद मिलती है। आइए, जानते हैं बाल काले करने के लिए क्या लगाना चाहिए (Baal Kale Karne ke Liye Kya Lagana Chahiye)?

2/5

नारियल तेल और मेहंदी

अगर आप बाल काले करना चाहते हैं, तो नारियल तेल में मेहंदी मिलाकर लगा सकते हैं। इसके लिए आप नारियल तेल लें और इसमें काली मेहंदी मिलाकर हल्का गर्म करें। इस पेस्ट को बालों और स्कैल्प पर लगाएं और । आधे घंटे बाद सिर को माइल्ड शैंपू से धो लें। बालों को काला करने के लिए आप इस पेस्ट को सप्ताह में 2-3 बार लगा सकते हैं। काली मेहंदी बालों को काला करने में असरदार होता है। Also Read - बालों को काला करने के 7 असरदार घरेलू उपाय

3/5

सरसों का तेल और आंवला पाउडर

अगर आपके बाल छोटी उम्र में ही सफेद हो गए हैं तो आप सरसों के तेल और आंवला पाउडर का उपयोग कर सकते हैं। आप एक कप सरसों का तेल लें और इसमें आंवला पाउडर मिलाएं। फिर इसे अच्छी तरह से पकाएं और छानकर बोतल में डाल दें। फिर इस तेल को बालों और स्कैल्प पर अप्लाई करें। आधे घंटे बाद सिर को सौम्य शैंपू से धो लें। इससे बालों को मजबूती मिलेगी और बाल घने-लंबे बनेंगे। आंवला पाउडर और सरसों का तेल बालों को काला करने में भी मदद करता है।

4/5

नारियल तेल और काले तिल

बाल काले करने के लिए आप नारियल तेल में काले तिल में मिलाकर लगा सकते हैं। आप एक कप नारियल तेल लें और इसमें 2 चम्मच काले तिल डालें और इसे धीमी आंच पर पकाएं। जब तिल अच्छी तरह से पक जाएं और तेल को छानकर बोतल में स्टोर करें और इस बालों-स्कैल्प पर लगाएं। इस तेल से सिर की मालिश करें और फिर 20 मिनट लगाकर छोड़ दें। इसके बाद सिर को माइल्ड शैंपू से धो लें। काले तिल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो बालों को नेचुरली काला बनाने में मदद करते हैं। Also Read - सरसों के तेल में पकाकर बालों में में लगाएं ये 1 चीज, सफेद बाल हो जाएंगे काले, डाय की नहीं पड़ेगी जरूरत

TRENDING NOW

5/5

मेथी दाने और करी पत्ते

बालों को काला करने के लिए आप मेथी दाने और करी पत्तों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। आप मेथी के दानों और करी पत्तों को बारीक पीसकर पेस्ट बना लें। इसके बाद इस पेस्ट को बालों और स्कैल्प पर लगाएं। आधे घंटे बाद सिर को नॉर्मल पानी से धो लें। करी पत्ते और मेथी दाने बालों को पोषण देते हैं और इससे बालों पर नेचुरल ग्लो आता है। करी पत्तों में मौजूद गुण बालों को काला करने में मदद करते हैं।