आयुष्‍मान योजना में कौन-कौन सी बीमार‍ियां नहीं होती है कवर, इस्तेमाल करने से पहले देख लें List

Ayushman Bharat Scheme List of Medical Treatments Not Covered: आयुष्मान योजना हर प्रकार के इलाज को नहीं कवर करती। यानी कुछ ऐसी बीमारियां ऐसी भी हैं, जिनका इलाज आयुष्मान कार्ड में कवर नहीं होता है। आइए जानते हैं इसके बारेमें-

WrittenBy

Written By: Ashu Kumar Das | Published : November 16, 2025, 8:24 AM

आयुष्‍मान योजना में कौन-कौन सी बीमार‍ियां नहीं होती है कवर, इस्तेमाल करने से पहले देख लें List photo icon1/9

किन बीमारियों में काम नहीं आता है आयुष्मान कार्ड

Ayushman Bharat Scheme List of Medical Treatments Not Covered: केंद्र सरकार द्वारा आम लोगों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए कई प्रकार की योजनाएं लाई गई हैं। इन योजनाओं में से सबसे अहम है आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (Ayushman Bharat Pradhan Mantri Jan Arogya Yojana (AB-PMJAY))। इस योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा लोगों को आयुष्मान कार्ड दिए जाते हैं, ताकि वो बिना किसी परेशानी के विभिन्न प्रकार की बीमारियों का इलाज करवा सकते है।

आयुष्‍मान योजना में कौन-कौन सी बीमार‍ियां नहीं होती है कवर, इस्तेमाल करने से पहले देख लें List photo icon2/9

आयुष्मान योजना में मिलता है 5 लाख का कवरेज

आयुष्मान कार्ड योजना के अंतर्गत पात्र परिवारों को एक साल में लगभग 5 लाख रुपये तक का इलाज और हॉस्पिटलाइजेशन कवरेज मिलता है। लेकिन, यह योजना हर प्रकार के इलाज को नहीं कवर करती। यानी कुछ ऐसी बीमारियां ऐसी भी हैं, जिनका इलाज आयुष्मान कार्ड में कवर नहीं होता है। अगर आप भी आयुष्मान कार्ड धारक हैं, तो हम आपको बताने जा रहे हैं कि ये किन बीमारियों में काम नहीं आता है।  Also Read - लड़कियों को किस उम्र के बाद मेंस्ट्रुअल हाइजीन सिखाना चाहिए, जानें क्या है सही उम्र

आयुष्‍मान योजना में कौन-कौन सी बीमार‍ियां नहीं होती है कवर, इस्तेमाल करने से पहले देख लें List photo icon3/9

OPD का इलाज

अगर आप किसी अस्पताल में सिर्फ डॉक्टर की सलाह, अपनी किसी पुरानी बीमारी का ओपीडी में इलाज करवाने, डायग्नोस्टिक टेस्ट, दवाइयां आदि लेने के लिए गए है, तो यहां पर आयुष्मान कार्ड काम नहीं करता है। किसी प्रकार की ओपीडी सेवाओं को आयुष्मान कार्ड के अंतर्गत शामिल नहीं किया जाता है।

आयुष्‍मान योजना में कौन-कौन सी बीमार‍ियां नहीं होती है कवर, इस्तेमाल करने से पहले देख लें List photo icon4/9

मेडिकल टेस्ट

ओपीडी में इलाज के दौरान अगर डॉक्टर आपको किसी प्रकार कोई टेस्ट जैसे ब्लड, यूरीन या एक्स-रे करवाने के लिए कहते हैं, तो वो आयुष्मान योजना के तहत कवर नहीं होगा। इस प्रकार के टेस्ट आपको किसी प्रकार के लैब या अस्पताल में भी करवाने होंगे। Also Read - देश के इन अस्पतालों में होता है ब्लड कैंसर का मुफ्त इलाज, जानें रजिस्ट्रेशन से लेकर ट्रीटमेंट तक का पूरा प्रोसेस

आयुष्‍मान योजना में कौन-कौन सी बीमार‍ियां नहीं होती है कवर, इस्तेमाल करने से पहले देख लें List photo icon5/9

दांतों का इलाज

दांत से संबंधित इलाज जैसे दांत भरवाना, रूट-कैनाल, डेंटल इम्प्लांट का आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना के तहत कवर नहीं है। कोई आयुष्मान कार्ड धारक दांत से जुड़ी बीमारी का इलाज करवाता है, तो उसे आयुष्मान योजना के तहत किसी प्रकार की कोई आर्थिक सहायता नहीं दी जाएगी। लेकिन दांत का इलाज दुर्घटना, किसी प्रकार के सार्वजनिक ट्रामा के कारण हो रहा है, तो उसे आयुष्मान योजना के तहत कवर किया जाएगा।

आयुष्‍मान योजना में कौन-कौन सी बीमार‍ियां नहीं होती है कवर, इस्तेमाल करने से पहले देख लें List photo icon6/9

कॉस्मेटिक सर्जरी

चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए अगर कोई आयुष्मान कार्ड धारक कॉस्मेटिक सर्जरी जैसे एजिंग फेस-लिफ्ट, टैटू हटाना, बडी ऑग्मेंटेशन करवा रहा है, तो उसे भी आयुष्मान योजना के तहत कवर नहीं मिलेगा। आयुष्मान योजना हेयर ट्रांसप्लांट जैसी सर्जरी को भी कवर नहीं करती है। Also Read - रात को कम सोने की आदत हार्ट अटैक के खतरे को कैसे बढ़ा रही है, एक्सपर्ट्स ने किया एक्सप्लेन

आयुष्‍मान योजना में कौन-कौन सी बीमार‍ियां नहीं होती है कवर, इस्तेमाल करने से पहले देख लें List photo icon7/9

IVF ट्रीटमेंट

जो कपल नॉर्मल तरीके से पेरेंट्स नहीं बन पा रहे है और आईवीएफ ट्रीटमेंट करवाना चाहते हैं, तो उसका खर्च उन्हे खुद उठाना पड़ेगा। आईवीएफ ट्रीटमेंट को आयुष्मान योजना के तहत कवर नहीं किया गया है।

आयुष्‍मान योजना में कौन-कौन सी बीमार‍ियां नहीं होती है कवर, इस्तेमाल करने से पहले देख लें List photo icon8/9

सर्कमसिजन (Circumcision) बच्चों में

यदि 2 वर्ष से कम आयु के बच्चों में सर्कमसिजन मात्र सामाजिक या धार्मिक कारण से किया जा रहा हो, तो उसे भी सर्कमसिजन में कवर नहीं किया जाता है। Also Read - क्या ज्यादा देर तक धूप में रहने से शरीर में दर्द हो सकता है?

आयुष्‍मान योजना में कौन-कौन सी बीमार‍ियां नहीं होती है कवर, इस्तेमाल करने से पहले देख लें List photo icon9/9

आयुष्मान योजना के लाभार्थियों के लिए सुझाव

आयुष्मान योजना के लाभार्थी के रूप में हमारा ये जानना महत्वपूर्ण है कि क्या नहीं आता है ताकि आप इलाज कराने से पहले सही जानकारी ले सकें और योजना के दायरे में आने-नआने को समझ सकें। इसलिए किसी भी अस्पताल में इलाज कराने से पहले इस बात की पुष्टि करें कि अस्पताल में वह पैकेज (benefit package) कवरेज सूची में है या नहीं। आयुष्मान कार्ड योजना एक बहुत ही महत्वपूर्ण कदम है, जो पात्र परिवारों को गंभीर बीमारियों पर आर्थिक राहत देता है। लेकिन यह सभी प्रकार के इलाज नहीं कवर करता है। इसलिए इस योजना का फायदा उठाने से पहले ऊपर बताई गई बातों का खास ध्यान रखे।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source