कोरोना से फेफड़ों को बचाने की आयुर्वेदिक टिप्स
पिछले साल के कोरोना में और इस साल के कोरोना में काफी अंतर है। पिछले साल अगर किसी को कोरोना हो रहा था तो घरेलू उपचार अपनाकर और होम आइसोलेशन में रहकर काफी लोग संक्रमण मुक्त हो रहे थे। लेकिन साल 2021 में कोरोना संक्रमित होने के बाद फेफड़े प्रभावित हो रहे हैं। कई कोरोना मरीज ऐसे हैं जिनके संक्रमण की चपेट में आने के बाद फेफड़ों फेल हो रहे हैं (Coronavirus affects lungs) और उनकी मौत हो रही है। क्योंकि कोरोना श्वसन प्रणाली से संबंधित रोग है इसलिए फेफड़ों को स्वस्थ रखना बहुत जरूरी है। जब प्रदूषण और वातावरण में मौजूद केमिकल सांस की नली में जमा हो जाते हैं तो सीने में घरघराहट, सांस फूलना, दम घुटने और भारीपन जैसे लक्षण महसूस होते हैं। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसी आयुर्वेदिक टिप्स बता रहे हैं जो आपके फेफड़ों को कोरोना संक्रमण (Ayurvedic tips for lungs) से बचाने में मदद करेंगे।