महंगे प्रोडक्ट्स छोड़िए! घर पर बनाइए ये आयुर्वेदिक स्क्रब, कुछ ही दिनों में मिलेगी चमकती त्वचा

Ayurvedic Scrubs For Soft Skin and Glowing skin: सर्दियों में रूखी त्वचा को हटाने और स्किन को फिर से ग्लोइंग बनाने के लिए आप आयुर्वेदिक स्क्रब का इस्तेमाल (Ayurvedic Scrub ke Fayde) कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Ashu Kumar Das | Published : October 30, 2025, 5:04 PM

महंगे प्रोडक्ट्स छोड़िए! घर पर बनाइए ये आयुर्वेदिक स्क्रब, कुछ ही दिनों में मिलेगी चमकती त्वचा photo icon1/9

आयुर्वेदिक स्क्रब क्या होता है?

Ayurvedic Scrubs For Soft Skin and Glowing skin: आजकल मार्केट में स्किन केयर प्रोडक्ट्स की भरमार है। लेकिन स्क्रब में मौजूद केमिकल्स का इस्तेमाल लंबे समय तक किया जाए तो ये त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि आपकी स्किन नेचुरली चमके, तो बाजार में शानदार पैकेट में मिलने वाला नहीं, बल्कि घर पर बना आयुर्वेदिक स्क्रब इस्तेमाल करिए। आयुर्वेद के अनुसार, स्क्रबिंग न केवल त्वचा की गहराई (Ayurvedic Scrub ke Fayde) से सफाई करती है, बल्कि यह दोषों (वात, पित्त और कफ) को भी संतुलित करती है। आयुर्वेदिक स्क्रब की खास बात ये होती है कि इसमें किसी प्रकार कोई केमिकल नहीं होता है। आयुर्वेदिक स्क्रब को जड़ी-बूटियां, फूल, मसाले और प्राकृतिक तेलों के साथ तैयार किया जाता है। तो चलिए जानते हैं घर पर किन चीजों से आयुर्वेदिक स्क्रब बनाए जा सकते हैं।

महंगे प्रोडक्ट्स छोड़िए! घर पर बनाइए ये आयुर्वेदिक स्क्रब, कुछ ही दिनों में मिलेगी चमकती त्वचा photo icon2/9

बेसन-हल्दी स्क्रब

ऑयली, ड्राई और सेंसेटिव समेत हर स्किन टाइप के लोग त्वचा की डेड सेल्स को मिटाने के लिए बेसन-हल्दी स्क्रब का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस स्क्रब को बनाने के लिए एक बड़े बाउल में 2 चम्मच बेसन, 1/2 चम्मच हल्दी और 1 चम्मच शहद को मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे चेहरे और गर्दन पर हल्के हाथों से 5 मिनट तक मसाज करें। फिर गुनगुने पानी से धो लें। बेसन-हल्दी का स्क्रब इस्तेमाल करने से त्वचा की टैनिंग दूर होती है, स्किन सॉफ्ट और ग्लोइंग बनती है। Also Read - Electrolyte Imbalance: सिर्फ कमजोरी नहीं, दिल और दिमाग पर भी पड़ सकता है असर, डॉक्टर ने बताए खतरे

महंगे प्रोडक्ट्स छोड़िए! घर पर बनाइए ये आयुर्वेदिक स्क्रब, कुछ ही दिनों में मिलेगी चमकती त्वचा photo icon3/9

ओट्स और गुलाब का स्क्रब

जिन लोगों की स्किन ड्राई है वो त्वचा को हेल्दी, ग्लोइंग बनाने के लिए ओट्स और गुलाब का स्क्रब ट्राई कर सकते हैं। इस स्क्रब को घर पर बनाने के लिए 2 चम्मच ओट्स पाउडर, 1 चम्मच सूखी गुलाब पंखुड़ियां, 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच दही को अच्छे से मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को चेहरे, गर्दन, कोहनी और पैरों पर लगाकर 2 -3 मिनट के लिए छोड़ दें। जब स्क्रब हल्का सूख जाए तो सर्कुलर मोशन में मसाज करते हुए साफ कर लें। ओट्स त्वचा को नमी देते हैं, गुलाब त्वचा को ठंडक पहुंचाकर रंगत निखारते हैं।

महंगे प्रोडक्ट्स छोड़िए! घर पर बनाइए ये आयुर्वेदिक स्क्रब, कुछ ही दिनों में मिलेगी चमकती त्वचा photo icon4/9

मसूर दाल स्क्रब

पिंपल्स, एक्ने, दाग-धब्बे और टैनिंग को हटाने के लिए मसूर दाल स्क्रब का इस्तेमाल सदियों से पारंपरिक तौर पर भारतीयों घरों में किया जाता है। मूसर दाल के पोषक तत्व त्वचा की रंगत को निखारते हैं और दाग-धब्बे कम करते हैं। सप्ताह में एक बार त्वचा पर मसूर दाल स्क्रब का इस्तेमाल करने से स्किन टोन बेहतर होता है। मसूर दाल स्क्रब बनाने के लिए एक छोटे बाउल में 2 चम्मच पीसी हुई मसूर दाल, 1 चम्मच शहद और 1/2 छोटी चम्मच नींबू का रस डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। इसे चेहरे पर हल्के हाथों से रगड़ें। 5 से 7 मिनट स्क्रब करने के बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें और मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें।  Also Read - मानसून में बेजान बालों को घना और खूबसूरत बनाएंगे ये 3 हेयर मास्क, आसान तरीके से घर पर करें तैयार

महंगे प्रोडक्ट्स छोड़िए! घर पर बनाइए ये आयुर्वेदिक स्क्रब, कुछ ही दिनों में मिलेगी चमकती त्वचा photo icon5/9

कॉफी और नारियल तेल स्क्रब

1 चम्मच कॉफी पाउडर, 1 चम्मच ब्राउन शुगर और 1 चम्मच नारियल तेल को एक साथ मिक्स करके स्क्रब तैयार कर लें। कॉफी और नारियल तेल के स्क्रब से चेहरे और गर्दन वाले हिस्से की अच्छे से मसाज करें। कॉफी डेड सेल्स हटाती है और नारियल तेल त्वचा को मुलायम रखता है। कॉफी और नारियल तेल स्क्रब का इस्तेमाल करने से व्हाइट और ब्लैकहेड्स की समस्या दूर होती है।

महंगे प्रोडक्ट्स छोड़िए! घर पर बनाइए ये आयुर्वेदिक स्क्रब, कुछ ही दिनों में मिलेगी चमकती त्वचा photo icon6/9

नीम-तुलसी स्क्रब

अगर आपको अक्सर पिंपल्स और एक्ने की परेशानी रहती है तो नीम-तुलसी स्क्रब आपके लिए बेस्ट है। नीम और तुलसी के एंटीबैक्टीरियल गुण त्वचा पर एक्ने बढ़ाने वाले बैक्टीरिया को खत्म करता है। साथ ही, ये स्क्रब एक्ने के कारण होने वाले दाग-धब्बों को भी कम करता है। इसे बनाने के लिए एक छोटी कटोरी में 1 चम्मच नीम पाउडर, 1 चम्मच तुलसी पाउडर और 1 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाकर रॉ पेस्ट के तौर पर तैयार कर लें। सभी को मिलाकर पेस्ट तैयार करें और 5 मिनट तक स्क्रब करें।  Also Read - शादी से पहले थैलेसीमिया टेस्ट क्यों कराना चाहिए? जानें बच्चों तक कैसे पहुंचता है यह रोग

महंगे प्रोडक्ट्स छोड़िए! घर पर बनाइए ये आयुर्वेदिक स्क्रब, कुछ ही दिनों में मिलेगी चमकती त्वचा photo icon7/9

स्क्रबिंग करने का सही तरीका

त्वचा पर किसी भी प्रकार के आयुर्वेदिक स्क्रब का इस्तेमाल करने से पहले फेस वॉश से चेहरा धो लें ताकि धूल-मिट्टी हट जाए। इसके बाद स्क्रब को उंगलियों पर लें और गोलाकार गति में चेहरे पर लगाएं। स्क्रब से 5 मिनट तक चेहरे की मसाज करें ध्यान रहे, बहुत जोर से न रगड़ें। फिर ठंडे पानी से चेहरा धोकर पोर्स बंद करें। स्क्रब करने के बाद चेहरे पर मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल जरूर करें।

महंगे प्रोडक्ट्स छोड़िए! घर पर बनाइए ये आयुर्वेदिक स्क्रब, कुछ ही दिनों में मिलेगी चमकती त्वचा photo icon8/9

स्क्रबिंग करते समय सावधानी

अगर आप स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए स्क्रब का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो हफ्ते में 2 से 3 बार से ज्यादा स्क्रब न करें। बहुत सूखी या पिंपल वाली त्वचा पर बहुत हार्ड स्क्रब का इस्तेमाल बिल्कुल न करें। जिस दिन स्क्रब कर रहे हैं, उस दिन धूप में जाने से बचें चेहरे के अलावा गर्दन, कोहनी और घुटनों पर भी स्क्रब करें, क्योंकि वहां डेड स्किन ज्यादा होती है।  Also Read - ये 3 आदतें कम कर सकती हैं हृदय रोग का खतरा: स्टडी

महंगे प्रोडक्ट्स छोड़िए! घर पर बनाइए ये आयुर्वेदिक स्क्रब, कुछ ही दिनों में मिलेगी चमकती त्वचा photo icon9/9

स्क्रब करने के फायदे

त्वचा पर स्क्रब का इस्तेमाल करने से त्वचा की ऊपरी परत पर जमा मृत कोशिकाएं हटती है। इससे त्वचा साफ, मुलायम और चमकदार दिखती है। कई बार हमारे चेहरे पर जमा धूल और ऑयल ब्लैकहेड्स बना देते हैं। स्क्रब इन अशुद्धियों को दूर करके पोर्स को साफ रखता है। इससे चेहरे पर नेचुरल ग्लो और निखार आता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source