यूरिक एसिड कम करने के आयुर्वेदिक उपाय
Ayurvedic Remedies For Uric Acid: शरीर में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ना एक चिंता का विषय है। इसके कारण जोड़ों में दर्द, सूजन और चलने-फिरने में दिक्कत जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, यूरिक एसिड हमारे शरीर में पाया जाने वाला एक अपशिष्ट पदार्थ है, जो प्यूरीन नामक केमिकल के टूटने से बनता है। आमतौर पर, किडनी इसे फिल्टर करके पेशाब के जरिए शरीर से बाहर निकाल देती है। लेकिन जब शरीर में इसका स्तर काफी बढ़ जाता है, तो यह जोड़ों के आसपास क्रिस्टल के रूप में जमने लगता है। इसकी वजह से जोड़ों में दर्द और सूजन जैसी समस्याएं होने लगती हैं। इतना ही नहीं, यदि समय रहते इसे कंट्रोल न किया जाए, तो गाउट, अर्थराइटिस और किडनी स्टोन जैसी समस्याओं का जोखिम बढ़ जाता है। ऐसे में, यूरिक एसिड को कंट्रोल करना बहुत जरूरी हो जाता है। शरीर में यूरिक एसिड के स्तर को कंट्रोल करने के लिए आपको अपने खानपान और जीनवशैली पर विशेष ध्यान देना चाहिए। अगर आप हाई यूरिक एसिड की समस्या से परेशान हैं, तो कुछ आयुर्वेदिक उपायों को भी आजमा सकते हैं। तो आइए, जानते हैं कुछ ऐसे आयुर्वेदिक उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो यूरिक एसिड के स्तर को कम करने में कारगर साबित हो सकते हैं (Uric Acid Kam Karne Ke Ayurvedic Upay) -