पेट को हेल्दी रखने के आयुर्वेदिक उपाय
क्या आपको अक्सर ही गैस और कब्ज जैसी समस्याएं रहती हैं? अगर हां, तो आपको बता दें कि आजकल ज्यादातर लोग पाचन और पेट से जुड़ी समस्याओं से परेशान हैं। जब पाचन ठीक से काम करता है तो शरीर हल्का और ऊर्जावान महसूस करता है। वहीं, जब पेट खराब होता है या कब्ज की समस्या बनी रहती है, तो व्यक्ति की पूरी दिनचर्या प्रभावित हो जाती है। इससे शरीर में भारीपन महसूस होता है और पाचन-तंत्र का संतुलन बिगड़ जाता है। ऐसे में पाचन और पेट को हेल्दी बनाने के लिए आपको बार-बार दवा लेने की जरूरत नहीं है। अगर आप कुछ आयुर्वेदिक उपाय आजमाएंगे, तो इनसे भी पेट को हेल्दी बनाए रखने में मदद मिल सकती है। आइए, जिवा आयुर्वेद के संस्थापक और आयुर्वेदाचार्य डॉ. प्रताप चौहान से जानते हैं-
