लू से बचाए
चिलचिलाती धूप और गर्मी में लू लगने का खतरा सबसे ज्यादा रहता है। ऐसे में, गोंद कतीरा का सेवन करने से लू से बचाव में मदद मिलती है। इसके सेवन से शरीर को ठंडक मिलती है और पेट की गर्मी भी कम होती है।
Written By: Kishori Mishra | Published : April 19, 2024, 3:09 PM
Medically Verified By:
चिलचिलाती धूप और गर्मी में लू लगने का खतरा सबसे ज्यादा रहता है। ऐसे में, गोंद कतीरा का सेवन करने से लू से बचाव में मदद मिलती है। इसके सेवन से शरीर को ठंडक मिलती है और पेट की गर्मी भी कम होती है।
पुदीने के पत्तों में हीट स्ट्रोक के खतरों को कम करने का गुण होता है। इसमें विटामिन सी, मेंथॉल गुण होते हैं, जो शरीर की ऊर्जा को संतुलित कर सकते हैं। इसका आप सेवन कई तरह के ड्रिंक्स और चटनी के रूप में कर सकते हैं।
हीट स्ट्रोक से खतरों को कम करने के लिए आप प्याज के पेस्ट का प्रयोग कर सकते हैं। प्याज के पेस्ट में कूलिंग एजेंट होता है। इसके साथ-साथ यह एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-एलर्जेन गुणों का भंडार होता है, जो लू से हमारी कोशिकाओं को सुरक्षित रख सकता है। प्याज के पेस्ट का प्रयोग आप कान के पीछे और छाती पर कर सकते हैं। इससे शरीर का तापमान कम हो सकता है।
हीट स्ट्रोक के खतरों को कम करने के लिए इमली का प्रयोग किया जा सकता है। इमली में मौजूद गुण आपके शरीर के तामपान को कम कर सकता है। इसके लिए इमली के गूदे को निकालकर इसे माथे पर रखें। इसके अलावा आप इमली की चटनी, जूस इत्यादि का सेवन कर सकते हैं।
गर्मियों में हीट स्ट्रोक के खतरों को कम करने के लिए एलोवेरा जेल का प्रयोग किया जा सकता है। यह पेस्ट सन स्ट्रोक से क्षतिग्रस्त कोशिकाओं को प्रभावी ढंग से ठीक करने में असरदार साबित हो सकता है। इसके लिए एलोवेरा के गूदे का सेवन स्मूदी और स्नैक्स के रूप में किया जा सकता है। इसके अलावा आप प्रभावित हिस्से पर एलोवेरा जूस लगा सकते हैं।
हीट स्ट्रोक के खतरों को कम करने के लिए मेथी का पानी फायदेमंद हो सकता है। यह शरीर के तामपान को कंट्रोल कर सकता है। इसके लिए मेथी के बीजों को रातभर पानी में भिगोकर रख दें। इसके बाद इस पानी का सेवन करें। इसके अलावा मेथी के पेस्ट को आप माथे पर लगा सकते हैं। इससे काफी लाभ मिलेगा।