पित्ती उछलने से राहत पाने के लिए इन 5 जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल, खुजली और जलन होगी कम

पित्ती की समस्या में अक्सर प्रभावित जगह पर खुजली और जलन की परेशनी होती है। ऐसे में आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों की मदद से इसे काफी आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है।

WrittenBy

Written By: Ashu Kumar Das | Published : April 11, 2026, 12:22 PM

WrittenBy

Medically Verified By: Dr Anjana Kalia

पित्ती उछलने से राहत पाने के लिए इन 5 जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल, खुजली और जलन होगी कम photo icon1/6

पित्ती उछलने पर कौन सी जड़ी-बूटियां फायदेमंद हैं?

Pitti Uchalne se par Kaun Si jadi buti khani chahiye: आपने अक्सर देखा होगा है कि कई लोगों की त्वचा पर अचानक से लाल चकत्ते, खुजली और जलन की परेशानी होती है। त्वचा पर अचानक होने वाली इस परेशानी को आम भाषा में पित्ती उछलना कहा जाता है। वहीं, मेडिकल साइंस में पित्ती उछलने की समस्या को Urticaria कहा जाता है। यह समस्या अक्सर एलर्जी, गर्मी, पित्त दोष बढ़ने या किसी खाद्य पदार्थ का रिएक्शन होने के कारण होती है। दिल्ली के द्वारका स्थित अंजना कालिया डाइट क्लीनिक की हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. अंजना कालिया बताती हैं कि आयुर्वेद में पित्ती उछलने को शीतपित्त कहा जाता है। यह मुख्य रूप से शरीर में पित्त दोष के असंतुलन के कारण होती है। पित्ती उछलने की समस्या में आयुर्वेद में कई प्रकार की जड़ी- बूटियों का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है।

पित्ती उछलने से राहत पाने के लिए इन 5 जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल, खुजली और जलन होगी कम photo icon2/6

पित्ती होने के मुख्य कारण

आयुर्वेदिक विशेषज्ञ का कहना है कि पित्ती होने के कई कारण होते हैं। पित्ती होने के कारणों में शामिल है- किसी प्रकार के खाने या दवा से एलर्जी होना, गर्मी, पसीना, धूल, धुआं या प्रदूषण, पाचन तंत्रिका का खराब होना और जरूरत से ज्यादा मानसिक तनाव रहना।  Also Read - पित्ती उछलने पर अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, खुजली और दर्द से मिलेगी तुरंत राहत

पित्ती उछलने से राहत पाने के लिए इन 5 जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल, खुजली और जलन होगी कम photo icon3/6

पित्ती पर नीम लगाने के फायदे

पित्ती उछलने पर नीम की पत्तियां लगाना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। नीम में एंटीबैक्टीरियल और एंटीएलर्जिक गुण होते हैं, जो त्वचा की सूजन और खुजली को कम करते हैं। पित्ती पर नीम की पत्तियों को पेस्ट बनाकर लगाना फायदेमंद होता है। आप चाहे तो पित्ती की समस्या में नीम का पानी भी पी सकते हैं।

पित्ती उछलने से राहत पाने के लिए इन 5 जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल, खुजली और जलन होगी कम photo icon4/6

पित्ती में एलोवेरा के फायदे

पित्ती की समस्या में एलोवेरा लगाना बहुत फायदेमंद होता है। एलोवेरा की तासीर ठंडी होती है। पित्ती की परेशानी में एलोवेरा लगाने से त्वचा को ठंडक मिलती है और खुजली व जलन को कम करता है। पित्ती की समस्या में ताजा एलोवेरा जेल सीधे प्रभावित जगह पर लगाएं। इसके अलावा पित्ती की परेशानी में एलोवेरा जूस भी लगाना अच्छा रहता है।  Also Read - शरीर में अनायास उछलने वाली पित्ती का कारण क्या है? लक्षण और बचाव भी जानें

पित्ती उछलने से राहत पाने के लिए इन 5 जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल, खुजली और जलन होगी कम photo icon5/6

पित्ती में लगाएं आंवला

पित्ती उछलने पर आंवला भी फायदेमंद होता है। आयुर्वेदिक एक्सपर्ट का कहना है कि आंवले का विटामिन सी होता है। आंवला पित्त दोष को शांत करता है। पित्ती उछलने पर प्रभावित जगह पर आंवला जूस लगाना चाहिए। इसके अलावा आप चाहे तो पित्ती की समस्या में सूखा आंवला पाउडर का पेस्ट भी लगा सकते हैं। आंवला पित्ती की जलन और खुजली को शांत करता है।

पित्ती उछलने से राहत पाने के लिए इन 5 जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल, खुजली और जलन होगी कम photo icon6/6

हल्दी

पित्ती की परेशानी में हल्दी भी बड़ी मात्रा में इस्तेमाल किया जाता है। हल्दी में एंटी- इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। हल्दी पित्ती उछलने पर होने वाली सूजन, लालिमा और एलर्जी को कम करते हैं। डॉ. अंजना कालिया बताती हैं कि पित्ती की समस्या में प्रभावित जगह पर हल्दी का पेस्ट लगाना चाहिए। इसके अलावा हल्दी वाला दूध भी पी सकते हैं। अगर आपको भी पित्ती की समस्या हो रही है, तो उस स्थिति में ऊपर बताए गए आयुर्वेदिक उपायों को अपना सकते हैं। Also Read - Urticaria: त्वचा पर अचानक निकलने वाले लाल चकत्ते इस गंभीर रोग का है संकेत, जानिए परहेज और आयुर्वेदिक चिकित्सा

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source