सर्दी में बढ़ जाती है ब्लोटिंग की दिक्कत? ये 4 आयुर्वेदिक फूड्स होते हैं फायदेमंद

Verified VERIFIED By: Dr Shrey Sharma

Foods for Bloating: अगर सर्दियों में आपको ब्लोटिंग की दिक्कत होती है, तो इसके लिए आप इन आयुर्वेदिक फूड्स का सेवन कर सकते हैं। इनसे एसिडिटी और गैस जैसी समस्याएं भी दूर होंगी।

Written by Anju Rawat | Updated : January 8, 2026 11:20 AM IST

1/6

ब्लोटिंग के लिए आयुर्वेदिक फूड्स

Ayurvedic Foods for Bloating: क्या सर्दियों में आपको भी ब्लोटिंग की समस्या रहती है? अगर हां, तो आप ब्लोटिंग और एसिडिटी से राहत पाने के लिए कई उपाय आजमा चुके होंगे। आप मार्केट में मिलने वाले तरह-तरह के चूर्ण और सिरप का सेवन भी कर चुके होंगे। लेकिन, इनका लंबे समय तक सेवन करना पाचन-तंत्र को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए आपको ब्लोटिंग से राहत पाने के लिए किसी दवा, सिरप या चूर्ण लेने की जरूरत नहीं है। आप घर पर मौजूद कुछ आयुर्वेदिक फूड्स का सेवन कर सकते हैं। इससे पाचन-तंत्र में सुधार होगा और सेहत को कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा। आयुर्वेदिक फूड्स गैस, अपच, कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याओं से भी छुटकारा दिलाते हैं। इसलिए आपको अपनी विंटर डाइट में इन आयुर्वेदिक फूड्स को जरूर शामिल करना चाहिए। आइए, जानते हैं सर्दियों में ब्लोटिंग से छुटकारा पाने के लिए आयुर्वेदिक फूड्स (Bloating ke Liye Ayurvedic Foods)-

2/6

सर्दियों में ब्लोटिंग क्यों होती है?

सर्दियों में ज्यादातर लोग ब्लोटिंग यानी पेट फूलने की शिकायत करते हैं। ऐसा कई कारणों से होता है, इसमें शारीरिक रूप से सक्रिय न रहना सबसे आम कारण है। इसके अलावा, ज्यादा तला-भुना खाना खाने, मसालेदार खाना खाने या फास्ट फूड खाने से भी सर्दियों में ब्लोटिंग होती है। सर्दियों में ज्यादातर लोग पानी कम पीते हैं, इससे पाचन क्रिया धीमी हो जाती है। इसकी वजह से पेट में गैस और भारीपन जैसी समस्याएं महसूस होने लगती हैं। Also Read - क्या अंडे से गैस या ब्लोटिंग होती है? AIIMS के डॉक्टर ने दिए अंडे से जुड़े 7 सवालों के जवाब

3/6

अदरक का सेवन करें

अगर सर्दियों में आपको ब्लोटिंग और अपच की समस्या हो जाती है तो आप अदरक का सेवन कर सकते हैं। ब्लोटिंग से बचने के लिए आप खाना खाने के बाद एक टुकड़ा अदरक चबा सकते हैं। अदरक पाचन में सहायता करता है और सूजन को कम करता है। यह पेट फूलने और ऐंठन से भी राहत दिलाता है। आप चाहें तो ब्लोटिंग से राहत पाने के लिए अदरक वाली काली चाय भी पी सकते हैं। इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ेगी।

4/6

सौंफ का पानी पिएं

सर्दियों में ब्लोटिंग की समस्या बेहद आम है। अगर आपको ब्लोटिंग होती है,तो आप सौंफ का पानी पी सकते हैं। सौंफ का पानी पीने से पाचन-तंत्र दुरुस्त होता है और पेट फूलने की समस्या कम होती है। सौंफ का पानी पीने से गैस, अपच, एसिडिटी और कब्ज जैसी समस्याएं भी ठीक होती हैं। ब्लोटिंग को रोकने के लिए आप खाना खाने के बाद सौंफ का पानी या चाय बनाकर पी सकते हैं। सौंफ को सीधे तौर पर चबाना भी फायदेमंद हो सकता है। Also Read - इन 3 ड्रिंक्स से ब्लोटिंग से पाएं छुटकारा, मिनटों में घर पर होता है तैयार

5/6

अजवाइन चबाएं

सर्दियों में अजवाइन का सेवन करना बेहद फायदेमंद होता है। अगर आपको अक्सर ही ब्लोटिंग की दिक्कत रहती है तो अपनी डाइट में अजवाइन जरूर शामिल करें। अजवाइन गैस और अपच से तुरंत राहत दिलाने में कारगर होती है। अजवाइन खाने से गैस आसानी से बाहर निकल जाती है। अजवाइन खाने से ब्लोटिंग की समस्या से भी राहत मिलती है। अगर आप रोजाना अजवाइन का सेवन करेंगे तो इससे ब्लोटिंग को काफी हद तक रोका जा सकता है।

6/6

हरड़

अगर आपको भी सर्दियों में ब्लोटिंग और अपच जैसी समस्या रहती हैं, तो आप हरड़ का सेवन कर सकते हैं। हरड़ पेट फूलने यानी ब्लोटिंग से राहत दिलाता है। हरड़ पाचन में सुधार करता है, इससे गैस और कब्ज से छुटकारा मिलता है। हरड़ में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो पेट की सूजन को कम करते हैं। हरड़ खाने से पेट में जमे अपशिष्ट पदार्थ आसानी से निकल जाते हैं। इससे पेट हल्का महसूस होता है और गैस भी बाहर निकल जाती है। Also Read - हर समय फूला रहता है पेट? जानें इसके पीछे ही 3 बड़ी वजह