सर्दियों में ब्लोटिंग, थकान और दर्द को दूर करेंगे ये 5 आयुर्वेदिक फूड्स, इस तरह करें डाइट में शामिल

Verified VERIFIED By: Dr Shrey Sharma

Ayurvedic Foods for Winter: अगर आपको सर्दियों में ब्लोटिंग या दर्द से जुड़ी समस्याएं रहती हैं, तो अपनी डाइट में इन फूड्स को जरूर शामिल करें। इनसे शरीर में गर्माहट आएगी और थकान भी दूर होगी।

Written by Anju Rawat | Published : January 6, 2026 1:31 PM IST

1/6

सर्दियों के लिए आयुर्वेदिक फूड्स

Ayurvedic Foods for Winter: सर्दियों में ज्यादा मसालेदार और तला-भुना खाने से ब्लोटिंग, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याएं होने लगती हैं। इस मौसम में थकान और सुस्ती होना भी बेहद आम है। इतना ही नहीं, सर्दियों में ज्यादा ठंड की वजह से हड्डियों और जोड़ों में दर्द की समस्या भी बेहद आम है। यानी सर्दियों में सेहत से जुड़ी कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अगर आप भी सर्दियों में इन समस्याओं से परेशान रहते हैं, तो अपनी डाइट में कुछ आयुर्वेदिक फूड्स को जरूर शामिल करें। इनसे आपकी सेहत में सुधार होगा, पाचन-तंत्र बेहतर बनेगा और ब्लोटिंग से छुटकारा मिलेगा। गर्म तासीर की चीजों के सेवन से हड्डियों को भी मजबूती मिलेगी। आइए, रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं सर्दियों में कौन-से आयुर्वेदिक फूड्स खाने चाहिए (Sardiyo me Kon se Ayurvedic Foods Khane Chahiye)?

2/6

1. सर्दियों में खाएं गुड़

सर्दियों में आपको गुड़ का सेवन जरूर करना चाहिए। गुड़ की तासीर गर्म होती है, इसलिए अगर आप इसका सेवन करेंगे तो इससे शरीर में गर्माहट बनी रहेगी। गुड़ में मैग्नीशियम और आयरन समेत कई पोषक तत्व भी पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं और दर्द से राहत दिलाते हैं। गुड़ खाने से पाचन-तंत्र में सुधार होता है। अगर आप नियमित रूप से गुड़ का सेवन करेंगे, तो इससे मांसपेशियों को आराम मिलेगा और तनाव भी दूर होगा। इसलिए सर्दियों में गुड़ का सेवन जरूर करें। आप चाय के साथ गुड़ खा सकते हैं या गुड़-तिल के लड्डू बनाकर खा सकते हैं। Also Read - Monsoon में इन Ayurvedic चीजों को बनाएं Diet का हिस्सा,Watch Video

3/6

2. मेथी का पानी पिएं

सर्दियों में मेथी का पानी पीना बेहद फायदेमंद होता है। आप सर्दियों में रोज सुबह खाली पेट मेथी के दानों का पानी पी सकते हैं। मेथी के दानों की तासीर गर्म होती है। इससे सर्दियों में ठंड की वजह से होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं में आराम मिलता है। मेथी में मैग्नीशियम होता है, जो शरीर की सूजन को कम करता है और दर्द से राहत दिलाता है। इसके लिए आप रातभर मेथी के बीजों को पानी में भिगोकर रख दें। सुबह इस पानी को उबालें और फिर छानकर पी लें। आप चाहें तो मेथी के बीज भी चबा सकते हैं। इससे पीरियड्स के दौरान होने वाले कैम्प्स में भी आराम मिलेगा। मेथी का पानी पीने से ब्लोटिंग से भी राहत मिलती है।

4/6

3. अजवाइन का पानी पिएं

अगर सर्दियों में आपको ब्लोटिंग, पेट दर्द या एसिडिटी जैसी समस्याएं रहती हैं तो अपनी डाइट में अजवाइन का पानी जरूर शामिल करें। इसके लिए आप एक पैन में पानी लें और इसमें अजवाइन के बीज डालकर अच्छी तरह से उबाल लें। जब पानी आधा रह जाए तो इसे छानकर पी लें। अजवाइन का पानी पीने से जोड़ों के दर्द में राहत मिलती है। इससे पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द में आराम मिलता है। Also Read - Ayurvedic Diet Plan: आयुर्वेद के हिसाब से बनाएं अपना डाइट प्लान, इन्हें करें शामिल, Watch Video

5/6

4. अदरक-लहसुन का सेवन करें

सर्दियों में आपको अदरक और लहसुन का सेवन भी जरूर करना चाहिए। अदरक और लहसुन को सब्जी, दाल आदि में जरूर मिलाएं। ये दोनों खाने को स्वादिष्ट बनाते हैं और पोषक तत्वों को बढ़ाते हैं। आप चाहें तो सर्दियों में अदरक और लहसुन की चटनी या अचार बनाकर भी खा सकते हैं। अदरक और लहसुन खाने से पाचन-तंत्र में सुधार होता है। इससे हड्डियां मजबूत बनती है और शरीर को ताकत मिलती है।

6/6

5. गाजर खाएं

सर्दियों में गाजर का सेवन भी फायेदमंद होता है। आपको अपनी विंटर डाइट में गाजर जरूर शामिल करना चाहिए। गाजर पाचन-तंत्र के लिए काफी अच्छा होता है। इसमें विटामिन्स और मिनरल्स अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। अगर आप रोजाना गाजर का सेवन करेंगे तो इससे ब्लोटिंग दूर होगी और हड्डियों को भी मजबूती मिलेगी। आप गाजर का जूस, हलवा या सब्जी बनाकर अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। Also Read - अब आयुर्वेद के नाम पर ग्राहकों को 'चूना' लगाना पड़ेगा भारी, FSSAI दायरे में आए आयुर्वेदिक आहार