गलत तरीके से दही खाने के नुकसान
Right way of eating Dahi in summers- दही गर्मियों की डाइट का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और लोगों को गर्मियों में दिन में कम से कम एक बाद दही खाने की सलाह दी जाती है। दही खाने से (Benefits of eating curd in summers) गर्मियों में शरीर का टेम्परेचर कंट्रोल करने, डाइजेशन बढ़ाने और हेल्दी रहने में मदद होती है। साथ ही दही हड्डियों, दांतों और बालों की हेल्थ में भी सुधार लाने का काम करता है। हालांकि, दही का सेवन करते समय कुछ बातों का ध्यान भी रखना पड़ता है। जैसे दिन में किस समय दही का सेवन नहीं करना चाहिए और किस समय नहीं। इसी तरह कुछ अन्य फूड्स के साथ दही का सेवन नहीं करना चाहिए (Foods to avoid with curd) क्योंकि, इससे शरीर में कुछ बीमारियों का रिस्क बढ़ सकता है। आयुर्वेद में दही खाने से जुड़े कुछ नियम (Ayurveda mein Dahi khane ke niyam) बताए गए हैं जिनके बारे में आप पढ़ेंगे यहां। आइए जानते हैं कि गर्मियों में दही खाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
