hamburger icon
A
Read in English

ब्लड शुगर को कंट्रोल करने का काम करती हैं ये 2 Homeopathic Medicine! जानें कितनी डोज से खत्म होगी डायबिटीज

Homeopathic medicine for Diabetes in hindi : होम्योपैथी एक्सपर्ट डॉ. अक्षय बत्रा आपको ऐसी 2 दवाओं के बारे में बता रहे हैं, जो डायबिटीज को जड़ से खत्म करने का काम करती हैं। आइए जानते हैं कौन सी दवाएं हैं सबसे ज्यादा फायदेमंद।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Updated: August 8, 2022, 5:04 PM

ब्लड शुगर को कंट्रोल करने का काम करती हैं ये 2 Homeopathic Medicine! जानें कितनी डोज से खत्म होगी डायबिटीज photo icon1/6

ब्लड शुगर कंट्रोल करने वाली 2 Homeopathic Medicine!

Homeopathic medicine for Diabetes in hindi : डायबिटीज, आपकी जीवनशैली से जुड़ी एक ऐसी बीमारी है, जिसमें रोगी को समय पर दवाओं के साथ-साथ अपनी डाइट और नियमित रूप से एक्सरसाइज करने की जरूरत होती है। कुछ मामलों में डायबिटीज रोगी को इंसुलिन की भी जरूरत पड़ती है। इस बात को ध्यान में रखना जरूरी है कि अगर एक बार आपने इंसुलिन ले ली तो आपको फिर से दवाइयों की तरफ लौटना मुश्किल हो जाता है। इसी डर की वजह से बहुत से लोग दूसरी चिकित्सा पद्धतियों का रुख करते हैं, जिसमें आयुर्वेदा और होम्योपैथी शामिल है। बात करें होम्योपैथी की तो इस चिकित्सा पद्धति में कुछ ऐसी कारगर दवाइयां हैं, जो आपकी डायबिटीज कंट्रोल (Homeopathic medicine for Diabetes) करने का काम करती है। डॉ. बत्रा हेल्थकेयर के एमडी और होम्योपैथी एक्सपर्ट डॉ. अक्षय बत्रा आपको ऐसी 2 दवाओं के बारे में बता रहे हैं, जो डायबिटीज को जड़ से खत्म करने का काम (Homeopathic medicine for Diabetes in hindi) करती हैं। आइए जानते हैं कौन सी दवाएं हैं सबसे ज्यादा फायदेमंद।

ब्लड शुगर को कंट्रोल करने का काम करती हैं ये 2 Homeopathic Medicine! जानें कितनी डोज से खत्म होगी डायबिटीज photo icon2/6

1-डायबिटीज को कंट्रोल करने वाली होम्योपैथिक दवाइयां (Homeopathic Medicine For Diabetes In Hindi)

डॉ. अक्षय बत्रा के मुताबिक, होम्योपैथी एक प्रकार से इंसानी विज्ञान है और इसलिए हर मरीज के मुताबिक ही अलग-अलग होम्योपैथिक दवाएं दी जाती हैं। मरीज को कौन सी दवा देनी है, इसका पता लगाने के लिए मरीज के लाइफस्टाइल पैटर्न और जीवन में तनाव को देखा जाता है। होम्योपैथी में जो दो दवाएं शुगर कंट्रोल करने के लिए ली जाती हैं उनका नाम है Insulin 3X और S. Jambol Q. Also Read - बारिश के मौसम में बढ़ जाता है लेप्टोस्पायरोसिस खतरा, जानें क्या हैं इसके लक्षण और कारण

ब्लड शुगर को कंट्रोल करने का काम करती हैं ये 2 Homeopathic Medicine! जानें कितनी डोज से खत्म होगी डायबिटीज photo icon3/6

2-कैसे और कितने वक्त में कंट्रोल होता है ब्लड शुगर (How Much Time Homeopathy Takes To Control Blood Sugar)

डॉ. अक्षय बत्रा के मुताबिक, होम्योपैथिक दवाएं रक्त में शुगर की मात्रा को एक अवधि तक कम करने में मदद करती है। हालांकि ब्लड शुगर की समस्या कितने वक्त में खत्म होगी ये इस बात पर निर्भर करता है कि आपकी समस्या कितनी पुरानी है। उन्होंने बताया कि जितनी पुरानी समस्या होगी उसे ठीक होने में उतना ही समय लगेगा।

ब्लड शुगर को कंट्रोल करने का काम करती हैं ये 2 Homeopathic Medicine! जानें कितनी डोज से खत्म होगी डायबिटीज photo icon4/6

3-होम्योपैथिक दवाएं क्या जड़ से खत्म कर सकती हैं डायबिटीज (Can Homeopathy Cures Diabetes In Hindi)

होम्यपैथिक दवाएं टाइप-2 डायबिटीज के उपचार में मदद कर सकती हैं। डायबिटीज, जीवनशैली से जुड़ी एक बीमारी है। होम्योपैथिक दवाओं के अलावा जरूरी है कि आप अपने लाइफस्टाइल में कुछ जरूरी बदलाव करें जैसे एक संतुलित डाइट लें, विशेषरूप से शाकाहारी। इसके अलावा अच्छी नींद लें और मानसिक रूप से आराम करें।  Also Read - करियर और परिवार के बीच सेहत को नजरअंदाज कर रही हैं महिलाएं, डॉक्टर ने बताया बढ़ रहा है इन 4 कैंसर का खतरा

ब्लड शुगर को कंट्रोल करने का काम करती हैं ये 2 Homeopathic Medicine! जानें कितनी डोज से खत्म होगी डायबिटीज photo icon5/6

4-होम्योपैथिक दवाओं की डोज (Dosage Of Homeopathic Medicine In Hindi)

डॉ. अक्षय बत्रा के मुताबिक, अगर दवा गोली के रूप में है तो आपको 3 से 4 गोली प्रति डोज लेनी होगी। वहीं अगर आपकी दवा तरल रूप में है तो आप एक चम्मच पानी में 1 से 2 बूंद डालकर भी दवा ले सकते हैं।

ब्लड शुगर को कंट्रोल करने का काम करती हैं ये 2 Homeopathic Medicine! जानें कितनी डोज से खत्म होगी डायबिटीज photo icon6/6

5-होम्योपैथी दवाओं के साइड-इफेक्ट (Side Effects Of Homeopathy Medicine)

डॉ. अक्षय बत्रा के मुताबिक, ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए अगर आप होम्योपैथी दवाओं का इस्तेमाल करते हैं तो ये बिल्कुल सुरक्षित और प्राकृतिक हैं। इन दवाओं को कोई दुष्प्रभाव नहीं है।  Also Read - टाइफाइड बुखार से बचने के लिए क्या करें? ये उपाय संक्रमण से कर सकते हैं बचाव