गर्मियों में क्या न करें
गर्मियों का मौसम आते ही बहुत सारी समस्याएं भी आ जाती हैं। इसलिए मानव शरीर की मजबूती गर्मियों के मौसम में सबसे कम हो जाती है। गर्मियों के दौरान अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हम काफी कुछ जतन करते हैं, जैसे लिक्विड पदार्थों का अधिक सेवन करना, आसानी से पचने वाली और अच्छे से पकी हुई चीजों का सेवन करना आदि, लेकिन इन सावधानियों के साथ ही हम कुछ ऐसी गलतियां भी कर देते हैं, जो हमारे शरीर के लिए एक मुसीबत बन जाती हैं। आइए जानते हैं ऐसी 5 गलतियों के बारे में जो आयुर्वेद के अनुसार, गर्मियों में आपको नहीं करनी चाहिए।
