बासी मुंह पानी पीना हेल्थ के लिए फायदेमंद या नहीं, जानें क्या कहता है आयुर्वेद

कुछ लोग सुबह उठने के ठीक बाद यानी बासी मुंह ही पानी पी लेते हैं। आइए जानें यह सेहत के लिए कितना सही या गलत हो सकता है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : August 10, 2024, 3:44 PM

बासी मुंह पानी पीना हेल्थ के लिए फायदेमंद या नहीं, जानें क्या कहता है आयुर्वेद photo icon1/6

बासी मुंह पानी पीने के फायदे

Effects of drinking water before brushing teeth: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए दिनभर में थोड़ी-थोड़ी देर पानी पीने की सलाह दी जाती है। शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए दिनभर में जहां 2 लीटर पानी पीने की सलाह दी जाती है। वहीं, रात में सोने से पहले और सुबह उठने के बाद पानी पीना भी महत्वपूर्ण है। वहीं, कुछ लोग सुबह उठने के ठीक बाद यानी बासी मुंह ही पानी पी लेते हैं। आइए जानें यह सेहत के लिए कितना सही या गलत हो सकता है।

बासी मुंह पानी पीना हेल्थ के लिए फायदेमंद या नहीं, जानें क्या कहता है आयुर्वेद photo icon2/6

मन होता है शांत

आयुर्वेद के अनुसार बासी मुंह पानी पीना शरीर के लिए फायदेमंद ही होता है। इससे शरीर को हाइड्रेट करने में तो मदद होती ही है साथ ही आपका मन भी शांत होता है। सुबह महसूस होनेवाली एंग्जायटी जैसी परेशानियां कम होती हैं।  Also Read - एक्सरसाइज vs रिकवरी: फिजियोथेरेपिस्ट ने बताया क्यों व्यायाम करने जितना ही जरूरी है आराम करना

बासी मुंह पानी पीना हेल्थ के लिए फायदेमंद या नहीं, जानें क्या कहता है आयुर्वेद photo icon3/6

कॉन्स्टिपेशन से राहत

सुबह बासी मुंह पानी पीने से लोगों की कॉन्स्टिपेशन की समस्या कम होती है और मल त्याग करने में आसानी होती है। पानी पीने से बाउल मूवमेंट बढ़ता है और पेट में बनने वाली गैस, एसिडिटी जैसी समस्याएं भी कम होती हैं।

बासी मुंह पानी पीना हेल्थ के लिए फायदेमंद या नहीं, जानें क्या कहता है आयुर्वेद photo icon4/6

हेल्दी किडनी

पानी पीने से ना केवल वजन बढ़ने से रोकने में मदद होती बल्कि, इससे आपकी किडनियां भी स्वस्थ रहती हैं।  Also Read - बार-बार हाई बीपी कहीं आपको हाइपोथायरायडिज्म तो नहीं? जानें क्यों एक्सपर्ट्स जांच कराने की सलाह देते हैं

बासी मुंह पानी पीना हेल्थ के लिए फायदेमंद या नहीं, जानें क्या कहता है आयुर्वेद photo icon5/6

वेट लॉस

बासी मुंह पानी पीने से आपके शरीर का वजन भी नियंत्रित रहता है। दरअसल पानी पीने से शरीर का मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। साथ ही यह फैट बर्निंग की प्रक्रिया को भी तेज करता है।

बासी मुंह पानी पीना हेल्थ के लिए फायदेमंद या नहीं, जानें क्या कहता है आयुर्वेद photo icon6/6

हेल्दी स्किन

सुबह पानी पीने से बॉडी डिटॉक्स में भी मदद होती है। डिटॉक्सिफिकेशन की प्रक्रिया में शरीर में जमा टॉक्सिंस और गंदगी शरीर से बाहर निकल जाते हैं। इससे ना केवल शरीर स्वस्थ बनता है बल्कि इससे स्किन पर भी हेल्दी ग्लो आता है।  Also Read - मिलावटी हींग तो नहीं खा रहे आप? FSSAI से जानें शुद्ध की पहचान करने का तरीका

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source