नीम के पत्ते कब चबाने चाहिए? जानिए पत्ते खाने से कौन-कौन से रोग ठीक हो सकते हैं

Health Tips : आयुर्वेद में ऐसे कई पेड़ पौधे हैं जिनका औषधि के रूप में प्रयोग किया जाता है। कुछ पेड़-पौधों की छालों व टहनियों तो कुछ पेड़-पौधों की पत्तियों में औषधिय गुण होते हैं।

WrittenBy

Written By: anant shukla | Updated: October 3, 2024, 1:01 PM

नीम के पत्ते कब चबाने चाहिए? जानिए पत्ते खाने से कौन-कौन से रोग ठीक हो सकते हैं photo icon1/6

सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है ये 5 हरे पत्ते

प्रकृति में ऐसे कई खाद्य पदार्थ हैं जिनके सेवन से हम निरोगी जीवन जी सकते हैं। हमारे पूर्वज प्रकृति के अधिक करीब थे, पेड़ पौधों से मिलने वाली चीजों का सेवन करते थे। यही कारण था कि वे गंभीर बीमारियों से बचे रहते थे। हेल्थ एक्सपर्ट और डाइटिशियन भी यही मानते हैं कि प्राकृतिक चीजों के अधिक सेवन से शरीर निरोगी रहता है। हम क्या खाते हैं इसका सीधा प्रभाव हमारे शरीर पर पड़ता है। आज इस लेख में ऐसे ही 5 हरी पत्तियों के बारे में जानेंगे जिनके सेवन से आप गंभीर बीमारियों से खुद को बचा सकते हैं।

नीम के पत्ते कब चबाने चाहिए? जानिए पत्ते खाने से कौन-कौन से रोग ठीक हो सकते हैं photo icon2/6

तुलसी के पत्ते

तुलसी का पौधा लगभग हर घर में होता है। क्योंकि इसे घर में उगाना बेहद आसान है। आसानी से उगने वाला यह पौधा सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है। यही कारण है कि सर्दी जुकाम होने पर तुलसी के पत्ते का काढ़ा बनाकर पीने से आराम मिलता है। तुलसी की पत्तियों को चाय में डालकर पीने से दिमाग फ्रेश होता है और स्ट्रेस कम होता है। तुलसी में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। तुलसी का पत्ता हार्ट और पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाने में भी मदद करता है। तुलसी के पत्तों को पानी में डालकर उस पानी को समय-समय पर पीते रहने से शरीर से सारे टॉक्सिंस बाहर निकल जाते हैं। Also Read - पॉल्यूशन से गले में हो रही है खराश, तो इन 5 जड़ी-बूटियों को करें सेवन, तुरंत मिलेगा फायदा

नीम के पत्ते कब चबाने चाहिए? जानिए पत्ते खाने से कौन-कौन से रोग ठीक हो सकते हैं photo icon3/6

नीम की पत्तियां

नीम का पूरा पार्ट बेहद उपयोगी होता है। इसकी छाल, डाल और पत्ते सभी फायदेमंद हैं। एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर इसकी पत्तियां बेहद लाभकारी होती हैं। यही कारण है कि इसका इस्तेमाल कई दवाओं को बनाने में किया जाता है। बैक्टीरियल इनफेक्शन, स्किन इन्फेक्शन और फोड़ा फुंसी होने पर नीम की पत्तियों का इस्तेमाल औषधि के रूप में किया जाता है। रोज सुबह खाली पेट एक दो नीम की कोमल पत्तियों को चबाने से पेट से संबंधित सारी समस्याएं खत्म हो जाती हैं, दांत मजबूत होते हैं और शरीर से सारे टॉक्सिंस बाहर निकल जाते हैं।

नीम के पत्ते कब चबाने चाहिए? जानिए पत्ते खाने से कौन-कौन से रोग ठीक हो सकते हैं photo icon4/6

पुदीने के पत्ते

पुदीने का पत्ता भी सेहत के लिए बेहद लाभप्रद होता है और इसे आसानी से घर पर उगाया भी जा सकता है। खाने के स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ पुदीने के पत्तों का औषधि के रूप में भी प्रयोग किया जाता है। पुदीने के पत्तियों में विटामिन ए, आयरन, फोलेट और मैंगनीज भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह पाचन तंत्र को मजबूत करने के साथ ही सांसों को ताजा करने में भी मदद करता है। गर्मियों में पुदीने के पत्ते को पानी में डालकर रख दें और इस पानी को पीते रहें इससे शरीर में ताजगी बनी रहती है। Also Read - औषधीय गुणों से भरपूर होती है शतावरी, इस तरह करेंगे सेवन तो मिलेंगे कई फायदे

नीम के पत्ते कब चबाने चाहिए? जानिए पत्ते खाने से कौन-कौन से रोग ठीक हो सकते हैं photo icon5/6

करी पत्ते

करी पत्ता को भी घर के गार्डन में आसानी से उगाया जा सकता है। इसमें सब्जियों का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ औषधि गुण भी होता है। करी पत्ता खाने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल रहता है और पेट से संबंधित समस्याएं खत्म हो जाती हैं। करी पत्ता में विटामिन ए भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो आंखों की रोशनी बढ़ाने और बालों को मजबूत बनाने में मदद करता है। रोज सुबह खाली पेट 4 से 5 करी पत्ता खाने से ब्लड शुगर लेवल और ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है।

नीम के पत्ते कब चबाने चाहिए? जानिए पत्ते खाने से कौन-कौन से रोग ठीक हो सकते हैं photo icon6/6

पालक के पत्ते

खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पालक का पत्ता हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। इसमें भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है। नियमित रूप से पालक खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है, बाल मजबूत होते हैं और शरीर में खून की कमी नहीं होती है। Also Read - सर्दियों में जरूर करें इन 5 जड़ी-बूटियों का सेवन, बीमारियों से होगा बचाव

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source