किडनी इन्फेक्शन का रामबाण उपचार हैं ये 5 आयुर्वेदिक औषधियां, इसके आगे एलोपैथी दवाइयां भी हैं फेल!

Ayurveda For Kidney Disease: किडनी में संक्रमण से किडनी फेल होने का खतरा रहता है, इससे बचने के लिए आप चिकित्सक की सलाह पर आप कुछ आयुर्वेदिक औषधियों का सेवन कर सकते हैं।

Written by Atul Modi | Published : May 16, 2023 4:15 PM IST

1/6

किडनी का संक्रमण दूर करने वाली औषधियां - Ayurvedic Herbs For Kidney Infection

किडनी इन्फेक्शन जिनको पायलोनेफ्राइटिस के नाम से जाना जाता है, एक तरह की गंभीर स्थिति होती है जिससे आपको काफी समस्याएं और परेशानियां देखने को मिल सकती हैं इसलिए इसका इलाज करना बेहद जरूरी होता है। इस मामले में मेडिकल सहायता की जरूरत होती है लेकिन कभी कभार आयुर्वेदिक नुस्खों से भी आप पूरी तरह से ठीक हो सकते हैं। आयुर्वेद भारत में दवाइयों का एक प्राचीन सिस्टम है। इसमें पूरी तरह से प्राकृतिक रेमेडीज और जड़ी बूटियों का प्रयोग किया जाता है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी आयुर्वेदिक हर्ब्स का प्रयोग करके आप किडनी की सेहत में सुधार ला सकते हैं।

2/6

पुनर्नवा 

पुनर्नवा एक लोकप्रिय जड़ी बूटी है, जिसका इस्तेमाल कई बीमारियों के इलाज के लिए किया जाता है। इसके पत्ते शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं। इसका काढ़ा पीने से किडनी और लिवर की नैचुरली सफाई होती है।  Also Read - पिंक सॉल्ट सेहत के लिए कैसे है फायदेमंद? जानें सामान्य नमक से कैसे अलग है

3/6

गोक्षुरा

यह किडनी के लिए काफी सहायक होता है। यह यूरिनरी ट्रैक्ट को सही ढंग से फंक्शन करने में मदद करता है। वेस्ट प्रोडक्ट्स को शरीर से निकालने में और बार बार इन्फेक्शन होने से रोकने में यह आपकी मदद करता है। इसे एक प्राकृतिक डाइयूरेटिक माना जाता है और यह आपकी किडनी में पथरी होने से बचाता है और अतिरिक्त तरल पदार्थ को बाहर निकाल देता है।

4/6

वरुणा

वरुणा को किडनी की सेहत के लिए सदियों से प्रयोग किया जाता आ रहा है। इसमें डाइयूरेटिक, एंटी इन्फ्लेमेटरी, एंटी माइक्रोबियल गुण होते हैं जो आपके इन्फेक्शन के खतरे को कम करते हैं और किडनी की सूजन को कम करते है। किडनी में पथरी होने से भी यह बचाता है और अगर हो गई है तो उसे गलाने का काम करता है। Also Read - दिमाग को थका देती है बार-बार सोचने की आदत, जानें कैसे करें कंट्रोल

5/6

मंजिष्ठा

यह एक नेचुरल ब्लड प्यूरीफायर का काम करती है और इसे एक डिटॉक्सिफायर माना जाता है। यह शरीर से टॉक्सिंस और वेस्ट प्रोडक्ट्स को बाहर निकालता है। इससे किडनी का भार कम होता है। ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करने और इंफ्लेमेशन कम करने में यह हर्ब काफी सहायक है।

6/6

चंद्रप्रभा वटी

इस जड़ी-बूटी को इसके यूरिनरी ट्रैक्ट हेल्थ को मिलने वाले लाभों के लिए जाना जाता है। इसमें अन्य जड़ी-बूटी जैसे- गुग्गुल, हरीतकी, आमलकी आदि भी पाए जाते हैं जो किडनी की सेहत के लिए सहायक होते है। यह जड़ी बूटी खासकर किडनी इन्फेक्शन और यूरिनरी ट्रैक्ट से जुड़ी समस्याओं को खत्म करने में प्रयोग की जाती है।  Also Read - चांदी के गिलास का पानी होता है बेहद फायदेमंद, रोज पीने से दूर हो जाएंगी ये 4 समस्याएं