तिल के तेल से मालिश करने के फायदे
Sesame oil massage benefits- मॉनसून के सीजन की शुरूआत के साथ ही कुछ हेल्थ प्रॉब्लम्स का खतरा बढ़ने लगता है। कमजोर इम्यूनिटी के कारण जहां बरसात में लोग बार-बार बीमार पड़ते हैं वहीं, जॉइंट पेन या जोड़ों के दर्द जैसी समस्याएं भी बरसात में बढ़ सकती (Joint pain in monsoon) हैं। हवा में ठंड और नमी बढ़ने के साथ ही जॉइंट पेन की समस्या धीरे-धीरे गम्भीर होने लगती है। जोड़ों में दर्द के कारण लोगों को साधारण और रोजमर्रा के छोटे-मोटे काम करने में भी परेशानी महसूस होती है। जॉइंट पेन से आराम के लिए तिल के तेल से मालिश करना फायदेमंद (Til ke tel se malish ke fayde) हो सकता है। खासकर बरसात और सर्दियों के मौसम में तिल के तेल से मालिश करने से बहुत अधिक आराम मिल सकता है।