जब नरेंद्र मोदी ने खाया इस खास पत्ते की प्लेट में खाना
Eating food on leaves plates benefits-भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) हमेशा से परम्पराओं और भारतीय संस्कृति से जुड़ी अच्छी चीजों के बारे में बात करते रहे हैं। हाल ही में पीएम मोदी (PM Modi) के स्वागत में त्रिनिदाद एंड टोबैगो की प्रधानमंत्री कमला प्रसाद बिसेसर ने एक डिनर रखा जहां, प्रधानमंत्री मोदी को सोहारी के पत्तों (Sohari leaves) पर भोजन परोसा गया। त्रिनिदाद एंड टोबैगो के लोगों में इन सुंदर सोहारी के पत्तों पर भोजन करने (Eating food on sohari leaves) की बहुत अधिक अहमियत है। यह ठीक वैसा ही है जैसे भारत में केले के पत्तों, बरगद, पलाश और महुआ के पत्तों की पत्तल में खाना परोसा (Pattal mein khana kyun khate hain) जाता है।