hamburger icon
A
Read in English

गर्मियों में कम करना है वजन या बढ़ाने हैं बाल ऐसे करें मेथी का सेवन, दिखेगा हैरान करने वाला रिजल्ट

पढ़ें अलग-अलग समस्याओं में मेथी के सेवन और इस्तेमाल के सही तरीके।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated: April 7, 2023, 11:21 PM

गर्मियों में कम करना है वजन या बढ़ाने हैं बाल ऐसे करें मेथी का सेवन, दिखेगा हैरान करने वाला रिजल्ट photo icon1/6

कई प्रॉब्लम्स का इलाज है मेथी

Benefit of Methi seeds for health: मेथी के दानों को शुगर कंट्रोल करने से लेकर हेयर फॉल जैसी समस्याओं में कई तरीकों से इस्तेमाल किया जाता है। दरअसल, इन नन्हें बीजों में कई तरह के औषधिय गुण होते हैं जो शरीर की कार्यप्रणालियों पर सकारात्मक प्रभाव डालकर उन्हें कार्य करने में सहायता करते हैं। मेथी का इस्तेमाल लम्बे समय से कई हेल्थ प्रॉब्लम्स से राहत पाने के लिए किया जाता रहा है। मेथी में कॉपर, फाइबर और बायोटिन के अलावा विटामिन ए और विटामिन बी भी पाया जाता है और ये सभी तत्व विभिन्न हेल्थ प्रॉब्लम्स को कम करते हैं।

गर्मियों में कम करना है वजन या बढ़ाने हैं बाल ऐसे करें मेथी का सेवन, दिखेगा हैरान करने वाला रिजल्ट photo icon2/6

मेथी के इस्तेमाल के सही तरीके

लेकिन, अगर आपको अपनी किसी हेल्थ प्रॉब्लम से आराम चाहिए और आपको इस गुणकारी मसाले के सेवन का सही तरीका नहीं पता तो पढ़ें यह लेख। यहां आप जान सकेंगे अलग-अलग समस्याओं में मेथी के सेवन के विभिन्न तरीकों के बारे में। (best ways to consume methi in different health problems in Hindi.)  Also Read - सोते समय की ये 5 आदतें आपके दिमाग को पहुंचा सकती हैं नुकसान, न्यूरोलॉजिस्ट ने बताया कैसे बचें

गर्मियों में कम करना है वजन या बढ़ाने हैं बाल ऐसे करें मेथी का सेवन, दिखेगा हैरान करने वाला रिजल्ट photo icon3/6

बालों की लम्बाई बढ़ाने के लिए ऐसे करें मेथी का सेवन

हेयर ग्रोथ बढ़ाने वाले फू़ड्स में मेथी की भी गिनती होती है। मेथी बालों की जड़ों को पोषण देकर उन्हें मजबूत बनाता है और हेयर ग्रोथ में मदद करता है। बालों की लम्बाई बढ़ाने के लिए मेथी को रातभर पानी में भिगोकर रखें और अगले दिन इसे छानकर मेथी और पानी अलग कर लें। मेथी वाले पानी को आप पी जाएं और मेथी के दानों का पेस्ट बनाकर उसे सिर में लगाएं।

गर्मियों में कम करना है वजन या बढ़ाने हैं बाल ऐसे करें मेथी का सेवन, दिखेगा हैरान करने वाला रिजल्ट photo icon4/6

शुगर कंट्रोल के लिए

मेथी में डायबिटीज कंट्रोल करने वाले तत्व भी होते हैं। मेथी में पाया जाने वाला डाइटरी फाइबर अनहेल्दी फैट्स और शक्कर को शरीर में जमा नहीं होने देता। इस तरह ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करना और उसका लेवल कम रखने में मदद होती है। डायबिटीज में मेथी के दानों की चाय पीने से फायदा होता है। इसी तरह मेथी की पत्तियों या अंकुरित मेथी के दानों की सब्जी भी खायी जा सकती है।  Also Read - दाएं ब्रेस्ट में हल्का सा दर्द क्यों महसूस होता है? कब घबराने की होती है जरूरत

गर्मियों में कम करना है वजन या बढ़ाने हैं बाल ऐसे करें मेथी का सेवन, दिखेगा हैरान करने वाला रिजल्ट photo icon5/6

वेट लॉस के लिए

मेथी मोटापा कम करने में भी मदद करती है। मेथी के सेवन से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और इससे अनहेल्दी खाना खाने की इच्छा भी कम होती है। वजन कम करने के लिए आप मेथी की चाय पी सकते हैं या इसे अन्य सब्जियों के साथ मिक्स करके उसका सेवन कर सकते हैं।

गर्मियों में कम करना है वजन या बढ़ाने हैं बाल ऐसे करें मेथी का सेवन, दिखेगा हैरान करने वाला रिजल्ट photo icon6/6

कोलेस्ट्रॉल लेवल कम रखने के लिए

मेथी दानों के सेवन से कार्डियोवैस्कुलर बीमारियों को रोकने में मदद होती है। यह कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम रखता है और बैड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने नहीं देता। मेथी में सैपोनिन्स (saponins) भी पाया जाता है जो आंतों द्वारा कोलेस्ट्रॉल को सोखने से रोकता है।  Also Read - क्या ब्लैक कॉफी से सच में वजन कम होता है? डाइटिशियन ने बताई सच्चाई