• हिंदी

कमजोर इम्यूनिटी वाले लोग घर पर बनाएं गिलोय का काढ़ा और जूस, जानें दिन में कितनी मात्रा पीने से बूस्ट होगी इम्यूनिटी

Giloy Kadha For immunity in hindi : कोरोना से बचाव के लिए इम्यूनिटी का बूस्ट होना बहुत जरूरी है। आप घर पर ही गिलोय का काढ़ा बनाकर अपनी इम्यूनिटी को दोगुना कर सकते हैं। जानते हैं इसे बनाने का तरीका

Written by Jitendra Gupta | Published : April 21, 2021 3:17 PM IST

1/6

कमजोर इम्यूनिटी वाले लोग घर पर बनाएं गिलोय का काढ़ा और जूस

एक तरफ जहां पूरे देश में कोरोनावायरस का कहर फिर से देखने को मिल रहा है वहीं दूसरी तरफ लोगों ने घर पर ही रहते हुए इम्यूनिटी बूस्ट करने के नए-नए तरीके ढूंढना शुरू कर दिए हैं। आयुष मंत्राल भी इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए अश्वगंधा, हल्दी, गिलोय जैसे प्राकृतिक औषधियों के इस्तेमाल की सलाह दे रहा है। वहीं जो लोग इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए गिलोय लेने का विचार बना रहे हैं, उनके पास एक सबसे आसान तरीका है ऐसा करने का। जी हां, आप घर पर ही गिलोय का काढ़ा या जूस बनाकर अपनी इम्यूनिटी बूस्ट कर सकते हैं, बस आपको इसके सेवन का सही तरीका और सही मात्रा पता होनी चाहिए। आइए जानते हैं घर पर गिलोय का काढ़ा बनाने का तरीका और सही मात्रा।

2/6

गिलोय में पाए जाते हैं ये पौष्टिक तत्व

ढेर सारे गुणों का भंडार गिलोय, जिसे गुडुची भी कहते हैं गिलोइन नाम के ग्लूकोसाइड और टीनोस्पोरिन, पामेरिन एवं टीनोस्पोरिक जैसे एसिड से संपन्न होता है। इतना ही नहीं गिलोय कॉपर, आयरन, फास्फोरस, जिंक,कैल्शियम, मैग्नीशियम और कई एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-कैंसर जैसे गुणों से भी संपन्न पाया जाता है। ये सभी तत्व मिलकर आपको आपको हर प्रकार की बीमारियों से कोसों दूर रखते हैं।  Also Read - आपकी जिंदगी बदलने की ताकत रखता है ब्रेन का ये 1 हॉर्मोन, जानिए इस केमिकल को बढ़ाने के उपाय

3/6

लोगों को नहीं पता कैसे करना है गिलोय का सेवन

भले ही लोग इम्यूनिटी को दुरुस्त रखने के लिए गिलोय का सेवन करने में लगे हैं लेकन अभी भी ज्यादातर लोग नहीं जानते हैं कि गिलोय का सेवन कैसे करना है और कितनी मात्रा में गिलोय का सेवन उनकी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। बता दें कि आप 3 तरीके से गिलोय का सेवन कर सकते हैं। 1-गिलोय चूर्ण और गोलियां 2- गिलोय जूस 3-गिलोय काढ़ा

4/6

गिलोय काढ़ा है इम्यूनिटी बढ़ाने में सबसे ज्यादा बेस्ट

कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को नियमित रूप से गिलोय के काढ़े का सेवन करना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से कुछ ही दिन में आपकी इम्यूनिटी बूस्ट हो जाती है। गिलोय का काढ़ा बनाने के लिए आपको करना है 1-सबसे पहले इमामदस्त्ते में गिलोय के एक टुकड़े के साथ 4-5 तुलसी की पत्तियां, 2 काली मिर्च, थोड़ी सी कच्ची हल्दी, थोड़ी सी अदरक, चुटकरी भर अश्वगंधा को डाल लें। 2- इन सभी चीजों को इमामदस्ते में डालकर अच्छी तरह से कूट लें। 3- एक पैन या फिर बर्तन में कम से कम 2 गिलास पानी को गर्म करें और उसमें पूरी सामग्री डाल दें। 4-पानी को धीमी आंच पर उबाल लें। 5-जब बर्तन या पैन में पानी आधा बच जाए तो गैस बंद कर पानी को छान लें। 6-हल्का गुनगुना कर काढ़े का सेवन करें। 7-एक बार में आधा से एक गिलास काढ़ा पी सकते हैं।  Also Read - पार्टनर का प्यार हो रहा है कम और मूड रहता है उखड़ा-उखड़ा? इन चीजों से बढ़ाएं लव हार्मोन व प्यार को करें डबल

5/6

गिलोय का जूस भी इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार

अगर आप गिलोय का काढ़ा नहीं पीना चाहते हैं तो आप गिलोय का जूस भी पी सकते हैं। इसके लिए आप 1- गिलोय का तना लें और उसे अच्छी तरह से धो लें। 2-गिलोय के तने को गर्म पानी में उबाल लें। 3-जब पानी आधा बचे तो गैंस बंद करके ठंडा होने दें। 4- आप रोजाना एक गिलास इस जूस का सेवन कर सकते हैं।

6/6

कितनी मात्रा में पीना चाहिए गिलोय का जूस ?

आप गिलोय जूस (Giloy juice) की दो से तीन चम्मच यानी के (10-15ml) को एक कप पानी में मिला लें और सुबह खाली पेट इसका सेवन करें। वहीं काढ़ा बनाते वक्त उसमें शहद जरूर मिलाएं और दिन में दो से तीन बार खाना खाने के बाद ही इसका सेवन करें। Also Read - सुबह खाली पेट भीगी हुई मूंगफली खाने के 7 फायदे