हल्दी से ज्यादा फायदेमंद है 'अंबा हल्दी', जानिए इसके फायदे और सेवन करने का तरीका

Amba Haldi Ke Fayde: आयुर्वेद में हल्दी को गुणों को खजाना माना जाता है। हल्दी के पास हेल्थ से लेकर स्किन तक की समस्याओं का इलाज है। इसके ज्यादा से ज्यादा फायदे पाने के लिए अपनी डाइट में खास तरह की हल्दी यानी अंबा हल्दी को शामिल कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : May 9, 2023, 6:08 PM

हल्दी से ज्यादा फायदेमंद है 'अंबा हल्दी', जानिए इसके फायदे और सेवन करने का तरीका photo icon1/6

अंबा हल्दी के फायदे - Health Benefits Of Amba Haldi In Hindi

अंबा हल्दी या आमा हल्दी जिसे सफेद हल्दी के नाम से भी जाना जाता है। यह अपने एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल, एंटीफंगल, एंटीकार्सिनोजेनिक और एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों की वजह काफी लोकप्रिय है। यह पौधे की जड़ में बढ़ती है। इसके बिना भारतीय व्यंजन अधूरे हैं। किचन में इसे महत्वपूर्ण मसालों में गिना जाता है। अंबा हल्दी का स्वाद ज्यादा कड़वा होता है। इन दोनों के बीच के अंतर की बात करें तो, अंबा हल्दी से उतना गहरा पीला दाग नहीं लगता जितना पकी हुई हल्दी से लगता है। कहीं-कहीं खाना पकाने में इसका इस्तेमाल अदरक के रूप में भी किया जाता है। इससे सॉस, आचार, कैंडीज भी तैयार की जाती हैं। देखा जाए तो हल्दी उन मसालों में से एक है, जिसका इस्तेमाल भारतीय घरों में हर रोज खाना पकाने में किया जाता है। आयुर्वेद में अंबा यानी कच्ची हल्दी के कई औषधीय गुण हैं, जो हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इसके अनगिनत फायदों की वजह से इसे आयुर्वेदिक चमत्कारी उपाय के रूप में जाना जाता है। इसकी पैदावार पौधे की जड़ से होती है। जिसे पाउडर के रूप में बदल दिया जाता है।

हल्दी से ज्यादा फायदेमंद है 'अंबा हल्दी', जानिए इसके फायदे और सेवन करने का तरीका photo icon2/6

सूजन करे कम

अंबा हल्दी में कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं। जो लाइपोक्सिनेज और इंड्यूसिबल के बढ़े हुए लेवल को कम करने साइटोकिंस के उत्पादन को रोकने का काम करती है। जिससे सूजन और तनाव कम होता है। इसके अलावा इससे जोड़ों में दर्द कम करने में भी मदद मिलती है। कच्ची हल्दी को डाइट का हिस्सा बनाने से आपको भी ये फायदे मिल सकते हैं। Also Read - क्या इतनी तेज गर्मी में एक्सरसाइज करना सही है? एक्सपर्ट ने बताया सही समय और तरीका

हल्दी से ज्यादा फायदेमंद है 'अंबा हल्दी', जानिए इसके फायदे और सेवन करने का तरीका photo icon3/6

दर्द करे कम

कच्ची हल्दी में करक्यूमिन के साथ-साथ जरूरी ऑयल्स होते हैं। जो दर्द को खींचने का काम करते हैं। अगर आप नियमित रूप से अंबा हल्दी का सेवन करते हैं, तो आपको पुराने से पुराने दर्द को भगाने में मदद मिल सकती है।

हल्दी से ज्यादा फायदेमंद है 'अंबा हल्दी', जानिए इसके फायदे और सेवन करने का तरीका photo icon4/6

कोलेस्ट्रॉल करे कम

कच्ची हल्दी के अर्क में कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने की क्षमता होती है। इसे साथ ही लिवर से जुड़ी कई तरह की समस्याओं का छुटकारा अंबा हल्दी को डाइट में शामिल करने से मिल सकता है। अंबा हल्दी में इंफ्लेमेटरी के गुण होते हैं। जो टेंशन को दूर करने के साथ साथ दिमाग को भी शांत रखने का काम करती है। Also Read - प्रेग्नेंसी में स्किनकेयर करते समय इन बातों का रखें ध्यान, जानें कौन-से प्रोडक्ट्स यूज करें और कौन-से नहीं?

हल्दी से ज्यादा फायदेमंद है 'अंबा हल्दी', जानिए इसके फायदे और सेवन करने का तरीका photo icon5/6

कैंसर से बचाव

अंबा हल्दी में करक्यूमिन के तत्व मौजूद होते हैं। जो कैंसर कोशिकाओं को शरीर में बढ़ने से रोक सकते हैं। इसे अपनी डाइट में शामिल करने से पुरुषों में होने वाले प्रोस्टेट कैंसर और महिलाओं में होने वाले ब्रेस्ट कैंसर के जोखिम को कम करने में मदद करती है।

हल्दी से ज्यादा फायदेमंद है 'अंबा हल्दी', जानिए इसके फायदे और सेवन करने का तरीका photo icon6/6

कैसे करें सेवन

जहां तक अंबा हल्दी के सेवन की बात है तो इसे आप सामान्य रूप से दूध में डालकर सेवन कर सकते हैं। अंबा हल्दी को दूध के साथ सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है। इसकी हीलिंग प्रॉपर्टी शरीर को अंदर से ठीक करती है। अंबा हल्दी को चोट-मोच में सरसों के तेल के साथ मालिश करने पर दर्द और सूजन दूर होता है।  Also Read - 40 की उम्र के बाद पुरुषों में कौन से कैंसर होने का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है?

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source