पीसीओएस के लिए हर्बल चाय - Herbal Tea For PCOS
बहुत सारी महिलाओं को अब अनियमित पीरियड्स, मूड स्विंग, स्किन से संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। यह समस्याएं पीसीओएस या फिर पीसीओडी का लक्षण हो सकती हैं इसलिए डॉक्टर से जा कर इनके बारे में बात जरूर करनी चाहिए। अगर पीसीओएस से जूझ रही हैं तो शारीरिक रूप से काफी सारे लक्षणों का सामना करना पड़ता होगा और अनियमित पीरियड्स उनमें से एक हैं। आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉक्टर दीक्षा भावसार कहती हैं कि, "पीसीओएस को ठीक करना इतना मुश्किल नहीं है, लेकिन निश्चित रूप से इसमें कुछ समय, कुछ निरंतरता और बहुत अधिक विश्वास और धैर्य लगता है। 3 चीजें जो आपके पीसीओएस को ठीक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं, वे हैं: अच्छा और हेल्दी भोजन, अच्छी नींद और नियमित व्यायाम और ब्रीदिंग एक्सरसाइज। इसके अलावा, अपनी दिनचर्या में कुछ सकारात्मक बदलाव करने के साथ-साथ, यहां 5 हर्बल चाय हैं, जिन्होंने मेरे रोगियों में पीसीओएस को ठीक करने में चमत्कारी परिणाम प्रदान किए हैं।"
