Sign In
  • हिंदी

कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए महंगी दवाएं नहीं बल्कि आसानी से मिलने वाली इन 5 जड़ी बूटियों का करें इस्तेमाल

Cholesterol: शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने के लिए आजकल दवाओं का सहारा लेना पड़ता है। लेकिन आज भी आयुर्वेद में कई ऐसी चीजें हैं, जो कोलेस्ट्रॉल जैसी बीमारियों को कंट्रोल करने में दवाओं की तरह काम करती हैं।

Written by Mukesh Sharma | Published : March 25, 2023 2:57 PM IST

कोलेस्ट्रॉल के लिए जड़ी-बूटियां (Herbs For Cholesterol)

Herbs for cholesterol: कोलेस्ट्रॉल एक क्रोनिक बीमारी है और इसे कंट्रोल रखने के लिए लाइफस्टाइल और डाइट से जुड़ी जरूरी बातों का ध्यान रखना होता है। लेकिन आजकल खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी डाइट होने के कारण कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याओं को कंट्रोल करना मुश्किल हो रहा है। यही कारण है कि शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने के लिए आजकल दवाओं का सहारा लेना पड़ता है। लेकिन आज भी आयुर्वेद में कई ऐसी चीजें हैं, जो कोलेस्ट्रॉल जैसी बीमारियों को कंट्रोल करने में दवाओं की तरह काम करती हैं। अगर आप या फिर आपके घर में कोई अन्य सदस्य हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से परेशान हैं, तो यह लेख आपके काफी काम आ सकता है। इस लेख में हम आपको ऐसी खास तरह की जड़ी बूटियों के बारे में बताने वाले हैं, जिनकी मदद से कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है

1. अर्जुन के पत्ते (Arjun Leaves For Cholesterol)

कोलेस्ट्रॉल के मरीजों के लिए अर्जुन के पत्ते काफी फायदेमंद बताए गए हैं। कोलेस्ट्रॉल के मरीज खाली पेट अर्जुन के एक या दो ताजे पत्ते का सेवन कर सकते हैं। नियमित रूप से आसा करना उनके शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद कर सकता है। आयुर्वेद में हजारों सालों से अर्जुन पेड़ के पत्तों का इस्तेमाल कई बीमारियों को दूर करने करने के लिए किया जा रहा है। Also Read - फ्रिज में 'जहर' समान ये 8 फूड्स

2. त्रिफला (Triphala For Cholesterol)

तीन अलग-अलग फलों से बना त्रिफला के चूर्ण का इस्तेमाल शरीर में कई बीमारियों को दूर करने के लिए किया जाता है। बैड कोलेस्ट्रॉल से निपटने के लिए भी त्रिफला का इस्तेमाल किया जा सकता है। त्रिफला में कई ऐसे खास तरह के तत्व होते हैं, जो आंत में बैड कोलेस्ट्रॉल को अवशोषित होने से रोकते हैं।

3. ब्राह्मी (Brahmi For Cholesterol)

आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति में हजारों सालों से ब्राह्मी का इस्तेमाल किया जा रहा है और आज की मॉडर्न साइंस ने भी इसके फायदों को माना है। ब्राह्मी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। साथ ही इसमें कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो धमनियों की सूजन को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। Also Read - World malaria day 2023: एरिया में बढ़ रहे मच्छर? छोटे बच्चों में ये 5 लक्षण दे सकते हैं मलेरिया का संकेत

4. कच्ची हल्दी (Raw Turmeric For Cholesterol)

हल्दी के फायदों के बारे में तो आपने भी सुना ही होगा लेकिन बहुत ही कम लोग कच्ची हल्दी के फायदों के बारे जानते हैं। बैड कोलेस्ट्रॉल की समस्याओं को कंट्रोल करने के लिए कच्ची हल्दी का इस्तेमाल किया जा सकता है। सुबह आधा चम्मच पीसी हुए कच्ची हल्दी को एक गिलास गुनगुने पानी में मिलाकर सुबह खाली पेट उसका सेवन करें। हफ्ते में दो से तीन बार इसका सेवन किया जा सकता है।

5. नीम के पत्ते (Neem Leaves For Cholesterol)

कई अध्ययनों में पाया जा चुका है कि शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करने के लिए नीम के पत्तों का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। सुबह खाली पेट नीम के एक या दो पत्ते चबाने से भी कोलेस्ट्रॉल की समस्या को कंट्रोल करने में काफी मदद मिल सकती है। Also Read - जानें खाना खाने के दौरान पानी पीना कितना सही और कितना गलत?