त्वचा रोगों में रामबाण है नीम की छाल, इस्तेमाल करने से इन 5 समस्याओं से मिलेगी निजात

Neem Bark Benefits : नीम के पेड़ का प्रत्येक भाग किसी न किसी तरह के औषधीय गुण से भरा है। आज हम आपको नीम की छाल के 5 फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।

WrittenBy

Written By: intern23.seo | Updated: October 21, 2023, 6:01 PM

त्वचा रोगों में रामबाण है नीम की छाल, इस्तेमाल करने से इन 5 समस्याओं से मिलेगी निजात photo icon1/6

नीम की छाल के 5 लाभ (5 Benefits Of Neem Bark)

Benefits of Neem Bark : नीम के पत्तों के फायदे के बारे में आपने अक्सर सुना होगा, लेकिन क्या आपने कभी नीम की छाल के फायदों के बारे में सुना है। जी हां नीम की छाल के फायदों के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। लेकिन आज हम आपको इससे होने वाले 5 हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं नीम की छाल के फायदे..

त्वचा रोगों में रामबाण है नीम की छाल, इस्तेमाल करने से इन 5 समस्याओं से मिलेगी निजात photo icon2/6

1. फोड़े-फुंसी होने पर (Neem Bark For Boils)

यदि आपको फोड़े-फुंसी की शिकायत रहती है तो नीम की छाल को पीसकर रख लें उसमें थोड़ी मात्रा में कपूर भी मिला लें। इन दोनों के मिश्रण का लेप फोड़े फुंसी पर लगाने से ये जल्दी ठीक होते हैं। दरअसल नीम की छाल में भरपूर एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो फोड़े-फुंसी को ठीक करने का काम करते हैं। Also Read - त्वचा से जुड़ी इन 4 बीमारियों को दूर कर देती है नीम की छाल, साथ में जान लें इस्तेमाल का तरीका

त्वचा रोगों में रामबाण है नीम की छाल, इस्तेमाल करने से इन 5 समस्याओं से मिलेगी निजात photo icon3/6

2.  खाज-खुजली होने पर (Neem Bark For Itching)

यदि आपको बार-बार खुजली होने की समस्या है तो आपके लिए नीम की छाल काफी कारगर इलाज है। इसके लिए आप नीम की छाल को पानी में अच्छे से उबालें और फिर ठंडा कर इस पानी से स्नान करें। आपकी खुजली की समस्या कुछ ही दिनों में ठीक हो जाएगी।

त्वचा रोगों में रामबाण है नीम की छाल, इस्तेमाल करने से इन 5 समस्याओं से मिलेगी निजात photo icon4/6

3.  पिंपल्स और एक्ने होंगे खत्म (Neem Bark For Pimples And Acne)

नीम की छाल में मौजूद एंटी बैक्टीरियल गुण हमारे चेहरे पर होने वाले कील-मुहांसों को ठीक करते हैं। इसके लिए आप नीम की छाल को पीसकर पाउडर बना लें। अब इस पाउडर को गुलाब जल में मिलाकर चेहरे पर लगाएं। लगाने के 10-15 मिनट बाद आप चेहरा धो सकते हैं। इससे जल्द कील-मुहांसों की समस्या खत्म होगी। Also Read - इस पेड़ की छाल कर सकती है कोरोनावायरस को रोकने में कमाल! स्टडी में दावा इस तरह करेंगे यूज तो मिलेगा फायदा

त्वचा रोगों में रामबाण है नीम की छाल, इस्तेमाल करने से इन 5 समस्याओं से मिलेगी निजात photo icon5/6

4. बुखार में रामबाण (Neem Bark For Fever)

यदि आपको बुखार हो गया है तो नीम की छाल का काढ़ा पीने से आपको काफी लाभ मिल सकता है। इसके लिए आप नीम की छाल को 2 गिलास पानी में डालकर उबालें और आधा पानी रह जाने पर छान लें। अब इसे ठंडा कर पी लें। यह शरीर के तापमान को नियंत्रित करने के साथ फ्लू जैसी बीमारी में लाभ करता है।

त्वचा रोगों में रामबाण है नीम की छाल, इस्तेमाल करने से इन 5 समस्याओं से मिलेगी निजात photo icon6/6

5. चोट लगने या जलने पर (Neem Bark For Bruises)

यदि आपको चोट लग जाती है या आप किसी चीज से जल जाते हैं तो आप उसके ऊपर नीम की छाल का लेप लगा सकते हैं। क्योंकि नीम की छाल में एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते हैं। जो घाव को बाहरी संक्रमण से बचाकर ठीक करने में मदद करते हैं। इसके लिए आप नीम की छाल को हल्दी या चंदन के पाउडर के साथ मिलाकर लगा सकते हैं। Also Read - Ebola Virus को लेकर भारत सरकार हुई अलर्ट, इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए एडवाइजरी जारी

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source