अर्जुन की छाल और तुलसी का काढ़ा पीने से होते हैं ये 5 फायदे, जानिए पीने सा सही तरीका

Arjun ki Chaal and Tulsi ka Kadha Peene ke Fayde : अर्जुन की छाल और तुलसी का काढ़ा पीने से स्वास्थ्य की कई परेशानियां कम हो सकती हैं। यह दिल को स्वस्थ रखने से लेकर कमजोर इम्यूनिटी की परेशानी कम कर सकता है। आइए जानते हैं इस बारे में-

Written by Kishori Mishra | Updated : October 5, 2024 5:58 PM IST

1/7

अर्जुन की छाल और तुलसी का काढ़ा पीने के फायदे

Arjun ki Chaal and Tulsi ka Kadha Peene ke Fayde : अर्जुन की छाल आयुर्वेद की महत्वपूर्ण औषधी में से एक है। वहीं, तुलसी का प्रयोग स्वास्थ्य की कई परेशानियों को दूर किया जाता है। यह लगभग हर एक घर में आसानी से मिलने वाली जड़ी-बूटी है। तुलसी में एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भरपूर रूप से पाए जाते हैं। वहीं, अर्जुन की छाल में कार्डियक फंक्शन को बूस्ट करने का गुण होता है। अगर आप इन दोनों के मिश्रण का सेवन करते हैं, तो यह आपकी कई परेशानियों को दूर कर सकता है।

2/7

अर्जुन की छाल और तुलसी का काढ़ा सर्दी-जुकाम से दिलाए आराम

अर्जुन की छाल और तुलसी का काढ़ा पीने से बदलते मौसम में होने वाली सर्दी जुकाम की परेशानी को कम किया जा सकता है। यह सर्दी खांसी और फ्लू की वजह से होने वाली दिक्कतों को कम कर सकता है।  Also Read - क्या अर्जुन की छाल पीने से कोलेस्ट्रॉल कम होता है? पीने से पहले आयुर्वेदाचार्य से जानें इसकी सच्चाई

3/7

दिल को रखे स्वस्थ अर्जुन की छाल और तुलसी का काढ़ा

तुलसी के पत्तों और अर्जुन की छाल में कार्डियक फंक्शन को बेहतर करने का गुण होता है, जो हार्ट हेल्थ को बेहतर कर सकते हैं। इससे हार्ट फंक्शन को बेहतर किया जा सकता है, जिससे ब्लड प्रेशर, हार्ट डिजीज के खतरों से बचा जा सकता है।

4/7

सांस लेने की परेशानी दूर करे अर्जुन की छाल और तुलसी का काढ़ा

सांस से जुड़ी परेशानियों को कम करने के लिए आप अर्जुन की छाल और तुलसी का काढ़ा पी सकते हैं। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं, जो फेफड़ों में होने वाली सूजन को कम कर सकता है। अगर आप सांस से जुड़ी परेशानियों से जूझ रहे हैं, तो अर्जुन की छाल और तुलसी का काढ़ा पिएं।  Also Read - 30 दिन अर्जुन की छाल और दालचीनी का काढ़ा पीने से क्या होगा? जानिए शरीर में दिखने वाले बदलाव

5/7

रक्तपित्त दोष दूर करे अर्जुन की छाल और तुलसी का काढ़ा

अर्जुन की छाल और तुलसी का काढ़ा पीने से आपके शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ कम हो सकते हैं। इससे ब्लड में मौजूद अशुद्धि कम होती है। वहीं, पित्त दोष की समस्याओं को भी कम किया जा सकता है।

6/7

अर्जुन की छाल और तुलसी के काढ़े से इम्यूनिटी करे बूस्ट

अर्जुन की छाल और तुलसी का काढ़ा पीने से आपकी कमजोर इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है। दरअसल, अर्जुन की छाल में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं। वहीं, तुलसी के पत्तों में भी कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। इन दोनों का मिश्रण आपकी कमजोर इम्यून पावर को बूस्ट करना का गुण होता है।  Also Read - अर्जुन की छाल और दालचीनी का काढ़ा पीने से दूर होंगी ये 5 बीमारियां, जानिए कैसे करना है सेवन

7/7

किस तरह बनाएं अर्जुन की छाल और तुलसी का काढ़ा? - How To Make Arjun Ki Chaal And Tulsi Kadha

अर्जुन की छाल और तुलसी का काढ़ा बनाने के लिए सबसे पहले 1 पैन में 1 गिलास पानी डालें, इसमें 1 से 2 इंच करीब अर्जुन की छाल और 5 से 6 तुलसी की पत्तियां डालकर अच्छी तरह से उबाल लें। जब पानी आधा रह जाए, तो इसे छानकर पी लें।