तांबे के बर्तन में पानी पीने के फायदे
Tambe ke Bartan Main Paani Peene ke Fayde: भारतीय परंपरा में तांबे के बर्तनों में पानी पानी बहुत फायदेमंद होता है। पहले घरों में तांबे के लोटे या कलश में पानी रखा जाता था और सुबह उठकर उसे पीना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता था। तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने की प्रक्रिया को आयुर्वेद में “ताम्र जल” कहा जाता है। दिल्ली की आशा आयुर्वेदा की डायरेक्टर और आयुर्वेदिक डॉ. चंचल शर्मा का कहना है कि तांबे के बर्तन में पानी पीने से शरीर को कई प्रकार के फायदे मिलते हैं। तांबे के बर्तन में रखा हुआ पानी पीने से न सिर्फ बीमारियां दूर होती हैं, बल्कि यह चेहरे की चमक को भी बढ़ाने में मदद करता है।