हार्ट ब्लॉक होने से बंद पड़ सकता है दिल का काम
How to open clogged nerves: हार्ट अटैक एक गम्भीर और डरावनी स्थिति है और मॉडर्न लाइफस्टाइल की वजह से हार्ट अटैक की घटनाएं बहुत तेजी से बढ़ी भी हैं। अब हार्ट अटैक केवल हार्ट पेशेंट्स या बुजुर्गों से जोड़कर नहीं देखा जाता है क्योंकि, बीते कई वर्षों से 40 और 50 साल से कम उम्र के लोगों में भी हार्ट अटैक (Heart attack in young people) आते देखा गया है और दुर्भाग्य से कुछ लोगों की जान भी बचा पाना मुश्किल हो गया। दिल का दौरा पड़ने या हार्ट अटैक का एक बड़ा कारण है हार्ट की नसों का ब्लॉक (Heart blockage) हो जाना। बैड कोलेस्ट्रॉल (Bad cholesterols) और प्लाक की वजह से लोगों के हार्ट की नसें ब्लॉक हो जाती हैं जो हार्ट अटैक का खतरा बढ़ा सकती हैं।