भूलने की बीमारी से बचाने वाली जड़ी-बूटियां
कई जड़ी-बूटियाँ और मसाले आपके मस्तिष्क के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं, और उनमें से कुछ पहले से ही आपकी रसोई, फ्रिज या पेंट्री में मौजूद हो सकते हैं। न्यूट्रिशनिष्ट रिधिमा बत्रा (Ridhima Batra, CDE, SSN) की माने तो इनमें से कई जड़ी-बूटियों और मसालों का अध्ययन अल्जाइमर रोग पर उनके प्रभावों के लिए किया गया है, जबकि अन्य का अनुभूति पर उनके समग्र प्रभावों (यानी सोचने, समझने, सीखने और याद रखने में शामिल मानसिक क्रिया या प्रक्रिया) के लिए परीक्षण किया गया है। इस लेख में हम आपको न्यूट्रिशनिष्ट रिधिमा बत्रा की सुझाई 5 ऐसी जड़ी-बूटियों के बारे में बता रहे हैं, जो आपके मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करेंगी।
