वजन कम करने के आयुर्वेदिक उपाय
मोटापा, अपने आप में एक खतरनाक बीमारी है जो अपने साथ दर्जनों बीमारियां लाता है। हार्ट डिजीज से लेकर ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, हार्मोनल इंबैलेंस, पीसीओडी, ज्वाइंट पेन आदि सभी सीधे तौर पर मोटापे से जुड़े हैं। वहीं यह आपके लुक्स, कॉन्फिडेंस और इंप्रेशन को भी खराब कर देता है। ऐसे में दुनियाभर के लाखों लोग वेट लॉस के लिए तरह-तरह के जतन करते हैं। कुछ लोग इसके लिए सप्लीमेंट्स भी लेते हैं, लेकिन इनके कई साइड इफेक्ट्स भी हैं। अगर आप भी वेट लॉस के लिए कोई असरदार तरीका खोज रहे हैं तो आयुर्वेद की राह अपना सकते हैं। आयुर्वेद वेट लॉस में मददगार है।