• हिंदी

दस्त होने पर आजमाएं ये 5 घरेलू नुस्खे, आयुर्वेद में भी बताया गया है इनको फायदेमंद

दस्त के कारण शरीर में पानी की भी कमी हो जाती है। जिसकी वजह से स्थिति गम्भीर बन सकती है।

Written by TheHealthSite Web Desk | Updated : August 22, 2023 4:00 PM IST

दस्त से राहत के उपाय

दस्त एक आम समस्या है। इससे कोई भी पीड़ित हो सकता है। इसके कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है । क्योंकि इसके कारण आपको बार- बार टॉयलेट जाना पड़ता है। जिसके कारण शरीर में पानी की भी कमी हो जाती है। लेकिन अगर समय रहते इसका इलाज ना किया जाए तो इससे शरीर को नुकसान भी हो सकते हैं। डायरिया या दस्त के इलाज के लिए आयुर्वेदिक नुस्खे भी आजमाए जा सकते हैं। यहां पढ़े डायरिया से राहत के लिए इस्तेमाल होने वाले कुछ आयुर्वेदिक उपाय

दस्त के लक्षण और कारण

दस्त आने पर आपको थकान महसूस होना , ज्यादा प्यास लगना, पेशाब का कम आना या पेशाब ही नहीं आना , पेट में बहुत दर्द होना , उल्टी आना या उल्टी जैसा मन होना। जस्त की समस्या खराब खान-पान, खराब जल का पीना, तेज़ मसालेदार चीज़े खाना या कभी- कभी तनाव के कारण भी हो सकता है।  Also Read - ये 8 चीजें जो रखती हैं नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना को फिट

कच्चे केले का सेवन

दस्त को रोकने के लिए आप कच्चे केले का भी सेवन कर सकते है। यह दस्त के लिए बेहतरीन उपाय माना जाता है। कच्चे केले का सेवन आप दही और काले नमक के साथ कर सकते हैं। कच्चा केला हमारी आंतो को आराम दिलाने का काम करता है।

नमक और चीनी का घोल

नमक और चीनी का घोल भी दस्त में फायदेमंद होता है। क्योंकि ये हमारे शरीर में पानी कमी को पूरा करने का काम भी करता है। आप इसको तैयार करने के लिए थोड़ा नमक, चीनी और पानी मिलाकर रख सकते है और थोड़ी -थोड़ी देर में इस पानी का सेवन कर सकते हैं। इसके सेवन से आपके शरीर में पानी की कमी पूरी होगी और आपको दस्त से भी राहत मिलेगी। Also Read - सर्दियों में स्किन खुजला-खुजलाकर होने लगे हैं रैशेज? इन नुस्खों से करें तुरंत इसका इलाज

दही और केला

अगर आप दस्त से परेशान हैं तो आपको दही और केले का सेवन कर सकते हैं। इससे आपको दस्त में राहत मिलेगी और आपका पेट भी साफ हो जाएगा।

नारियल पानी

दस्त में नारियल पानी का सेवन भी बहुत अच्छा माना जाता है। क्योंकि नारियल पानी में पोटैशियम और सोडियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स होते है जो हमें दस्त के कारण होने वाले डिहाइड्रेशन से बचाने में मदद करता है। दस्त में नारियल पानी का सेवन करने से ब्लड सर्कुलेशन भी ठीक रहता है। Also Read - किन लोगों को नहीं खाना चाहिए पत्तागोभी की सब्जी?

छाछ पीएं

छाछ को दस्त में बहुत ही अच्छा माना जाता है। क्योंकि छाछ में एसिड जर्म्स होता है जो बैक्टीरिया से लड़ते हैं और जिससे हमारे पेट को साफ करने में मदद मिलती है। छाछ में काफी अच्छी मात्रा में पोटेशियम और सोडियम जैसे तत्व भी होते हैं। साथ इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम, फास्फोरस जैसे मिनरल्स भी पाए जाते हैं।