बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ाने के आयुर्वेदिक उपाय
Herbs to boost kids immunity in winters: सर्दियों के मौसम में बच्चे बहुत आसानी से बीमार पड़ सकते हैं। बच्चों की इम्यून पॉवर बड़ों की तुलना में कमजोर होती है और इसी वजह से बच्चे संक्रमण, वायरस और बैक्टेरिया से जल्दी प्रभावित भी हो जाते हैं और वे आसानी से बीमार हो जाते हैं। बच्चों को बार-बार कफ सिरप पिलाने या बुखार कम करने की दवाइयां खिलाने से स्थिति और भी बिगड़ सकती है। क्योंकि, इन दवाओं के कई साइड-इफेक्ट्स भी होते हैं जो बच्चों के कोमल शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं। बच्चों को हेल्दी रखने और बीमारियों से बचाने के लिए आप कुछ आयुर्वेदिक हर्ब्स की मदद ले सकते हैं। इन हर्ब्स और मसालों को आप बच्चों को दिन में एक बार खिला सकते हैं। आइए जानें इन हर्ब्स के नाम।
