डायबिटीज में दूध में मिलाकर पीएं ये चीजें
Home remedies to control Blood Sugar Level: हाई ब्लड शुगर लेवल या डायबिटीज एक लाइफस्टाइल से जुड़ी ऐसी स्थिति है जिससे दुनियाभर में लोग बहुत व्यापक स्तर पर प्रभावित हैं। डायबिटीज एक कॉमन बीमारी बन गयी है और डायबिटीज के मरीजों को पूरे जीवन अपनी स्थिति को काबू में रखने का प्रयास करना पड़ता है और इस काम के लिए उन्हें काफी मेहनत और लगन की जरूरत पड़ सकती है। दरअसल, लम्बे समय तक डायबिटीज को मैनेज करने के लिए लोगों को अपने खान-पान, लाइफस्टाइल और यहां तक कि अपनी मेंटल हेल्थ से जुड़ों मुद्दों पर भी ध्यान देना पड़ सकता है। क्योंकि, ये सभी चीजें ब्लड शुगर लेवल को बढ़ाने का काम कर सकती हैं। वहीं, दैनिक स्तर पर कुछ चीजों का सेवन करने से शुगर लेवल को नॉर्मल से नीचे रखने में मदद हो सकती है। खासकर रात में सोने से पहले इन चीजों का सेवन सुबह ब्लड शुगर लेवल को नॉर्मल रखने में मदद करती है। यहां पढ़ें ऐसी ही कुछ नेचुरल चीजों के बारे में जो दूध में मिलाकर डायबिटिक्स के लिए पीना लाभकारी साबित हो सकता है। (Home remedies to control Blood Sugar Level in Hindi)
