hamburger icon
A
Read in English

बच्चों का पढ़ाई में नहीं लगता मन और फोकस है कम, तो लें आयुर्वेद की मदद, मेमरी बढ़ाने के लिए करें ये उपाय

इन फूड्स का नियमित सेवन करने से ना केवल मेमरी बढ़ेगी बल्कि ओवरऑल ब्रेन फंक्शन में सुधार होगा।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated: November 6, 2022, 12:58 PM

बच्चों का पढ़ाई में नहीं लगता मन और फोकस है कम, तो लें आयुर्वेद की मदद, मेमरी बढ़ाने के लिए करें ये उपाय photo icon1/5

मेमरी बढ़ाने के लिए खाएं ये फूड्स

Memory boosting foods: आयुर्वेद के अनुसार, शरीर के तीनों प्रकृति दोष (कफ, पित्त और वात) जब संतुलित होते हैं तो मेमरी बेहतर तरीके से काम करती है। दोषों का संतुलित रहना कुछ नया सीखने, जानकारियों को याद रखने और उनका उपयोग करने के लिहाज से महत्वपूर्ण है। लेकिन, जब ये तीनों दोष संतुलित नहीं रहते तो ऐसे में फोकस करने, याद रखने और सूझबूझ में कमी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। सभी तीनों दोषों का बैलेंस करने के लिए दिमाग को स्वस्थ रखने और सकारात्मक सोच के साथ-साथ हार्ट के टिश्यूज को भी उत्तेजित करने की आवश्यकता पड़ती है। इसी तरह ब्रेन की तरफ ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाना भी महत्वपूर्ण है। इन सबके लिए डाइट में किन फूड्स को शामिल करना चाहिए, उसके बारे में पढ़ें यहां। इन फूड्स का नियमित सेवन करने से ना केवल मेमरी बढ़ेगी बल्कि ओवरऑल ब्रेन फंक्शन में सुधार होगा। (Memory boosting foods in Hindi)

बच्चों का पढ़ाई में नहीं लगता मन और फोकस है कम, तो लें आयुर्वेद की मदद, मेमरी बढ़ाने के लिए करें ये उपाय photo icon2/5

ड्राई फ्रूट्स

सूखे मेवे शरीर के साथ-साथ ब्रेन के लिए बहुत पौष्टिक फूड्स माने जाते हैं। बादाम, अखरोट और खुबानी जैसे ड्राई फ्रूट्स और नट्स का सेवन करने से ब्रेन को रैडिकल डैमेज से बचान में सहायता होती है। इसी तरह न्यूरो-डिजनरेटिव बीमारियों (neuro-degenerative diseases) का रिस्क भी कम होता है।  Also Read - Bone Density Test क्या है और ये कब कराना चाहिए?

बच्चों का पढ़ाई में नहीं लगता मन और फोकस है कम, तो लें आयुर्वेद की मदद, मेमरी बढ़ाने के लिए करें ये उपाय photo icon3/5

कद्दू के बीज

पके हुए कद्दू के सूखे बीज में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें मैग्नीशियन (magnesium), कॉपर (copper), ज़िंक और आयरन (iron) जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जिंक नर्वस सिस्टम को संकेत भेजने और प्राप्त करने की प्रक्रिया में मदद करता है। वहीं,कॉपर की कमी के कारण अल्जाइमर्स जैसी बीमारियों का रिस्क भी बढ़ सकता है। ऐसे में पम्पकिन सीड्स का सेवन करना अधिक लाभकारी साबित हो सकता है।

बच्चों का पढ़ाई में नहीं लगता मन और फोकस है कम, तो लें आयुर्वेद की मदद, मेमरी बढ़ाने के लिए करें ये उपाय photo icon5/5

हल्दी

ऐसा कहा जाता है कि हल्दी में मौजूद कर्क्यूमिन (Curcumin) नामक तत्व ना केवल इम्यून सिस्टम बल्कि ब्रेन के लिए भी लाभकारी है। यह एक स्ट्रॉन्ग एंटीऑक्सीडेंट है। साथ ही हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व भी पाए जाते हैं। ये सभी तनाव से राहत दिलाने के साथ-साथ मेमरी भी बूस्ट करते हैं। (benefits of turmeric for brain function)