Sign In
  • हिंदी

बार-बार 'पाद' मारने की आदत से परेशान? इन 5 आयुर्वेदिक नुस्खों से ठीक करें बहुत ज्यादा पाद की परेशानी

how to stop farting : आयुर्वेदाचार्य डॉ. वरालक्ष्मी ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में ऐसे 5टिप्स बताएं हैं, जिसकी मदद से आप बहुत ज्यादा पाद मारने की अपनी परेशानी को कम कर सकते हैं।

Written by Jitendra Gupta | Published : May 12, 2023 9:04 PM IST

इन 5 आयुर्वेदिक नुस्खों से ठीक करें पाद की परेशानी

how to stop farting : कुछ चीजें हमारे शरीर में ऐसी है, जिन्हें बाहर निकालना बहुत जरूरी होता है। जब आप पेट भरकर खाना खाते हैं तो निश्चित रूप से गैस बनना स्वभाविक है। और जब ऐसे फूड्स का सेवन करते हैं, जो बहुत गैसी होते हैं, तो गैस बहुत ज्यादा मात्रा में पास होती है। लेकिन जब ये दिक्कत बढ़ जाती है तो आपके लिए परेशानी बन जाती है और आपको कई बार तो दूसरों के सामने शर्मिंदा भी होना पड़ता है। जी हां, ये बात शत-प्रतिशत सही है क्योंकि पाद मारना आम बात है लेकिन बहुत ज्यादा पाद मारने की आदत आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती है। आयुर्वेदाचार्य डॉ. वरालक्ष्मी ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में ऐसे 5टिप्स बताएं हैं, जिसकी मदद से आप बहुत ज्यादा पाद मारने की अपनी परेशानी को कम कर सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कैसे आप इस परेशानी को दूर कर सकते हैं।

1-वात्त पैदा करने वाली डाइट (Vata Pacifying Diet)

आपको ऐसी डाइट फॉलो करने की जरूरत है, जो गर्म, सही से पकी हुई और आसानी से पच जाए। ऐसी डाइट न सिर्फ आपको नरिश करती है बल्कि ये गैस भी कम बनाती है। वहीं अगर आप ठंडा, कच्चा, सूखा या फिर अधपका खाना खाते हैं तो ये बहुत ज्यादा गैस बनाने का काम करता है।  Also Read - Periods में महिलाओं को नहीं पीनी चाहिए चाय, जानें कैसे सेहत पर पड़ता है इसका बुरा असर

2-अजवाइन खाएं (add Ajwain In Diet)

खाना बनाते वक्त आपको अपने खाने में चुटकी भर अजवाइन डालें। वहीं अगर आप खाने में घी और डालते हैं तो आपका खाया हुआ खाना और भी जल्दी व तेजी से पचता है। ऐसा करने से न सिर्फ पेट में गैस कम बनती है बल्कि आपको गैस पास करने में भी आसानी होती है।

3-हल्का खाएं (Eat Lighter)

पाद मारना नैचुरल है और जब आप बहुत ज्यादा मात्रा में खराब खाना खाते हैं तो ये परेशानी पैदा हो जाती है। लेकिन जब आप हल्का खाना खाते हैं और आसानी से पचने वाला भोजन खाते हैं तो आपको गैस नहीं बनती है। अगर आपको गैस बन रही है तो आप सूखी अदरक खा सकते हैं, जो पेट को हल्का बनाने का काम करती है।  Also Read - Bedtime Drinks: रात को सोने में आती है दिक्कत? इन Drinks का करेंगे सेवन तो जल्दी आएगी नींद

4-ये मसाला खाएं (Cook With Spices)

गैस की परेशानी को दूर करने करने के लिए आप अपना खाना हींग में पकाएं या फिर जीरा खाएं, जो कि गैस और पेट फूलने की परेशानी को दूर करता है। इतना ही नहीं जब भी दाल पकाएं तो उसे पहले भिगो लें, जिसकी मदद से इन्हें पचाना आसान हो जाता है।

5-धीरे-धीरे खाएं (Eat Slowly)

जब आप बहुत जल्दी-जल्दी खाते हैं या फिर बात करते हैं तो आप खाने के साथ-साथ निगल जाते हैं, जिसकी वजह से गैस बनती है। इसलिए जब भी खाना खाएं तो धीरे-धीरे खाएं और सयंम से खाएं। खाने को चबा-चबाकर खाने से पाचन बेहतर होता है और गैस भी कम बनती है।  Also Read - खाली पेट सेब का सिरका पीने से मिलते हैं 7 जबरदस्त फायदे