बंद धमनियों को खोलने में बेहद कारगर हैं ये 5 आयुर्वेदिक हर्बल पत्तियां, कभी नहीं पड़ेगा दिल का दौरा

Herbal Leaves For Heart Blockage: दुनिया में हार्ट मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। कोरोना काल के बाद से इस तरह के मामलों में तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है। हार्ट ब्लॉकेज कई लोगों के मौत का कारण बन रहा है...

Written by Atul Modi | Published : June 19, 2024 2:43 PM IST

1/6

हार्ट ब्लॉकेज को खोलने वाली जड़ी-बूटियां

हार्ट अटैक का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। कोरोना काल के बाद से इसमें काफी बढ़ोतरी हुई है। सामान्य तौर पर हार्ट अटैक तब आता है जब हार्ट को पर्याप्त मात्रा में ब्लड नहीं मिल पाता है। यानी हार्ट को ब्लड पहुंचाने वाले मार्ग में कोलेस्ट्रॉल, वसा, कैल्शियम और रक्त में मौजूद अन्य घटक जम जाते हैं। जिससे धमनियां अवरुद्ध हो जाती हैं। इससे स्ट्रोक, दिल का दौरा और हृदय घात हो सकता है। हार्ट अटैक के खतरे से कैसे बचा जाए आयुर्वेद में इसका बेहतरीन इलाज बताया गया। आज हम इस लेख में ऐसे ही कुछ आयुर्वेदिक औषधीय पत्ते के बारें में विस्तार से चर्चा करेंगे जिनके सेवन से आप हार्ट अटैक के खतरे से बच सकते हैं।

2/6

अर्जुन का पत्ता

अर्जुन का पत्ता हृदय की मांसपेशियों को मजबूत बनाने और रक्त प्रवाह को बढ़ाने में मदद करता है। यह धमनियों की रुकावटों को दूर करने, हृदय को स्वस्थ रखने और स्ट्रोक के खतरे को कम करने में काफी कारगर है। अर्जुन की छाल भी बंद धमनियों को खोलने में बेहद कारगर होती हैं। इसके लिए अर्जुन के छाल को पानी में डालकर खूब उबालें। जब पानी आधा रह जाए तो इसे ठंडा करके घूंट-घूंट पियें। यह हार्ट ब्लॉकेज के लिए सबसे बढ़िया इलाज है। Also Read - पुरुषों में Testosterone कम होने पर दिखते हैं ये लक्षण, जानें कौन से फूड्स होते हैं फायदेमंद 

3/6

नीम का पत्ता

नीम के पत्ते को जीवाणुरोधी और एंटीफंगल गुणों के लिए जाना जाता हैं। यह धमनियों को साफ करने में प्रभावी रूप से काम करता हैं। इसके अलावा यह सूजन, कोलेस्ट्रॉल और ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करता है। जिससे धमनियां स्वस्थ रहती हैं।

4/6

तुलसी के पत्ते

तुलसी के पत्ते में एंटीऑक्सीडेंट और सूजनरोधी गुण पाए जाते हैं। इसके सेवन से धमनियों में कोलेस्ट्रॉल के जमाव को कम करने में मदद मिलता है। जिससे धमनियों में रुकावट दूर होती है और हार्ट अटैक का खतरा कम होता है। Also Read - रमजान में रख रहे हैं रोजा, तो सेहरी और इफ्तार के लिए फॉलो करें WHO की गाइडलाइन, नहीं पड़ेंगे बीमार

5/6

ब्राह्मी के पत्ते

आयुर्वेद में ब्राह्मी का विशेष स्थान है। इसके पत्तों को हृदय संबंधी स्वास्थ्य के लिए सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। यह मस्तिष्क और हृदय में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है। जिससे खून के थक्के बनने और स्ट्रोक का खतरा कम हो जाता है।

6/6

अदरक की पत्तियां

अदरक की पत्तियां सूजनरोधी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती हैं। अदरक की पत्तियां धमनियों में प्लाक के निर्माण को कम करने में भी मदद करती हैं। जिससे ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है। Also Read - आयुर्वेद में छिपा है चमकती त्वचा का राज, जानें 3 नुस्खे, हर एक है असरदार